• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वाधान में* *जिला स्‍तरीय तिरंगा यात्रा से संस्‍कारधानी हुआ तिरंगामय*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 13, 2024
in जबलपुर
0
*नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वाधान में*  *जिला स्‍तरीय तिरंगा यात्रा से संस्‍कारधानी हुआ तिरंगामय*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमन्त सिंह

जबलपुर,
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा खेल एवं युवक कल्‍याण विभाग के सहयोग से पुलिस बैंड की धुनों पर गोलबाजार शहीद स्मारक प्रांगण से भंवरताल चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक जबलपुर उत्तर डॉ. अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री अखिलेश जैन, डीआईजी श्री तुषार कान्त विद्यार्थी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीती यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गौड अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह, खेल अधिकारी राकेश तिवारी,सहित अन्‍य अधिकारी और बच्‍चे तथा शिक्षक मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनों की प्रस्तुति की गई। पुलिस बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है, बसेरा वो भारत देश है मेरा तथा आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्‍तान की जैसे देशभक्ति गीतों की धुन प्रस्तुत की गई। जिसके बाद पूरा प्रांगण भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा और जोश से भरपूर छात्र-छात्राएं नील गगन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने लगे।
तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि आज शहीद स्मारक प्रांगण में उपस्थित सभी लोग स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हम सभी दिवाली और दशहरा जैसे अनेकों त्यौहार मनाते हैं पर स्वतंत्रता दिवस सबसे बड़ा त्यौहार है। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने छात्र छात्रों की हौसला अफज़ाई करते हुए कहा कि जब बात तिरंगे की हो तो धूप नहीं लगती है। हम सभी मिलकर तिरंगा फहराएँगे, स्‍वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतो की भावना जागृत करने की शपथ दिलाई।
गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक होते हुए भंवरताल उद्यान पहुंची। जहाँ उसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डीएन जैन, एमएलबी, सेंट नॉरबर्ट, सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाफाटक, मॉडल हाई, महाकौशल, महाराष्ट्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा मानकुंवर बाई, जानकीरमण तथा शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में खेल संघों के पदाधिकारी एवं ख़िलाड़ी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, नेहरु युवा केंद्र छात्र छात्राएं भी उत्साह के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का समापन वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जर्जर भवनों को तोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी*

जर्जर भवनों को तोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.