आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय श्री उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय बड़वारा के बच्चों एवम शिक्षक स्टाफ के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ देशभक्ति एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए। सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने हेतु आग्रह किया गया । हर घर तिरंगा कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय श्री उमराव सिंह सर, थाना प्रभारी बड़वारा एवं स्टाफ, शास. महाविद्यालय बड़वारा के छात्र-छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहे ।


