कटनी – कलेक्टर एवं कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को आयोजित बैठक मे प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का डी.पी.आर तैयार कर टेण्डर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बैठक मे जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा, और जबलपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने कटनी विकास प्राधिकरण की योजनाओं की प्रगति और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक मे बताया गया कि झिंझरी आवासीय योजना के प्रथम चरण मे 6.31 हेक्टेयर पर विस्तृत प्राक्कलन और नक्शा, ले-आउट तैयार कर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। बताया गया कि इस योजना हेतु कॉलोनी विकास अनुज्ञा प्रदान करने हेतु अनुज्ञा शुल्क, आश्रय शुल्क, श्रमिक उपकर, पर्यवेक्षण आदि के मद मे नगर निगम को 47 लाख 19 हजार 622 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही झिंझरी आवासीय योजना एक की रेरा पंजीयन कार्यवाही भी प्रचलन मे होने की जानकारी दी गई।


