आज कटनी जिले की रीठी सी. एम.राइज विद्यालय में 100 डायल टीम कटनी का आगमन हुआ। टीम के द्वारा छात्रों को हंड्रेड डायल कीसेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्रों के समक्ष 100 डायल के कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी देकर उसके उपयोग के बारे में छात्रों के प्रश्नोंके उत्तर उत्तर भी दिए एवं दी गई जानकारी के आधार पर छात्रों से प्रश्न पूछते हुए सही उत्तर देने वाले छात्रों को इनाम स्वरूप स्कूल बैग प्रदान किए गए।
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया
हरिशंकर बेन


