रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनो के खाते में लगभग 1897 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर से पूरे कार्यक्रम का मध्यप्रदेश में लाइव प्रसारण किया गया। नर्मदापुरम में कार्यक्रम का आयोजन शहर के नेहरू पार्क में किया गया। इस उपलक्ष्य में मुख्यमत्री लाड़ली बहना योजना एवं स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका महेन्द्र यादव,
नगर पालिका परिषद के पार्षद श्रीमती निर्मला राय,श्रीमती प्रेमा पांडेय, श्रीमति पूजा मालवीय,श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती वंदना चुटीले, नरेंद्र पटेल तथा सिटी मजिस्ट्रेट असवन राम चिरामन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहरिया, परियोजना अधिकारी,पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण, महिला बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। लाड़ली बहनो द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए व उपस्थित जनप्रतिनिधियों को राखी बांधी गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उन्हें पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किये गए।


