• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*जो कहा वो किया…. जो कहेंगे वो करेंगे* *महापौर का संकल्प हुआ पूरा* *मॉं नर्मदा में अब नहीं मिलेगा गंदा पानी* *दो वर्षो में शहरी अद्योसंरचना के विकास कार्यो के अंतर्गत 303 करोड़ रूपये की लागत से सड़क, नाले एवं नालियों, पुलियों आदि के निर्माण कार्य कराये गए*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 9, 2024
in जबलपुर
0
*जो कहा वो किया…. जो कहेंगे वो करेंगे*  *महापौर का संकल्प हुआ पूरा* *मॉं नर्मदा में अब नहीं मिलेगा गंदा पानी*  *दो वर्षो में शहरी अद्योसंरचना के विकास कार्यो के अंतर्गत 303 करोड़ रूपये की लागत से सड़क, नाले एवं नालियों, पुलियों आदि के निर्माण कार्य कराये गए*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

*दो साल में घर-घर पहुंचेगा स्वच्छ एवं पर्याप्त नर्मदा जल, 311 करोड़ रुपए की योजना शुरू,*
*विगत 2 वर्षो में करोड़ों रूपये के हुए कार्य जिससे जल संकट से मिली राहत*

*दो वर्षो में 4.75 करोड़ रूपये की लागत से 4 उच्चस्तरीय पानी की* *टंकी से 50 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल कराया जा रहा है उपलब्ध*

*32 करोड़ रूपये की लागत से 30 कि.मी. राईजिंग मेन पाइप लाइन बिछाकर जल वितरण व्यवस्था कराई गयी सृदृढ़*

*18 स्थलों पर जल वितरण के लिए पाइप लाइन डालकर जल दबाव बढ़ाया गया, जिससे शहर के 50 क्षेत्रों में नागरिकों को जलसंकट से मिली राहत*

*पेयजल की भरपूर आपूर्ति के लिए 145 नलकूपों का खनन कराकर पॉवर पम्प किये गए स्थापित*

*ग्रीष्मकाल में टैंकरों के माध्यम से प्रतिदिन 300 से अधिक ट्रिप लगवाकर नागरिकों को कराई गई पर्याप्त जलापूर्ति*

*सीवर लाइन के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार*

*स्वच्छता में शहर को पहली बार मिला थ्री स्टार का गौरव, देश में 13वीं रैंकिंग भी*
*नागरिकों की सजगता से संभव है 5 स्टार एवं बेहतर रैंकिंग*
*3 आधुनिक गार्बेज ट्रान्सफर स्टेशन तैयार : 240 टन की क्षमता,
कचरे के ढेर होगें समाप्त*

*प्रदेश में सबसे उत्तम है जबलपुर की वायु, मिले 100 प्रतिशत अंक*

*शहर को मिलेगी 100 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात : महापौर*

*राष्ट्र सर्वोपरि, संस्कारधानी के समग्र विकास के लिए सर्वस्व न्यौछावर करेगें – महापौर*
*संस्कारधानी में लहराया प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज*

*भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर की स्थापना जल्द – महापौर*

*150 करोड़ से बनेगा बायो गैस प्लांट*

*नगर निगम 75 करोड़ से लगाएगा सोलर प्लांट, हर साल बचेगें 20 करोड़*

*गार्डन के 1725.36 लाख के कार्य कराये गए – महापौर*

*अक्टूबर माह तक शहर में लगाये जायेगें 16 लाख पौधे, 1 लाख बीजा रोपण का कार्य पूर्ण एवं 2 वर्षो में लगे 2.5 लाख पौधे*

*जलप्लावन के समाधान के लिए भी 2 वर्षो में बड़े पैमाने पर कराए गये कार्य : पिछले वर्षो की तुलना में नागरिकों को मिली बड़ी राहत – महापौर*

*शहर पहलीबार दूधिया रोशनी से नहाया : 5 हजार एल.ई.डी. लाईट जगमगाई – महापौर श्री अन्नू*

*महापौर गुरूकुल के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल, मनोरंजन की सुविधा एवं हवाई यात्रा का आनंद उठा रहे हैं बच्चे – महापौर श्री अन्नू*

*9 हजार की जगह अब संविदा कर्मचारियों को मिलेगें 20 हजार*

*शासकीय योजनाओं को घर-घर पहुॅंचाने का 2 वर्षो में हुई ऐतिहासिक पहल*

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज प्रेसवार्ता के दौरान कहा है कि मैनें अपना संकल्प और सपना पूरा किया। अब मॉ नर्मदा में गंदे नालों का पानी नहीं मिलेगा। मॉ नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा दिए गए हैं। महापौर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मॉं नर्मदा हमारी आस्था का केन्द्र है एवं निश्चित ही हम सभी की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा है कि जो कहा वो किया, जो कहेंगे वो करेंगे। हमारा संकल्प स्वच्छ, विकसित और व्यवस्थित जबलपुर बनाने का है। गत दिवस नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गौरीघाट स्थित साकेत धाम में आयोजित कार्यक्रम में 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। मॉ नर्मदा के तट में लगे एसटीपी प्लांट से नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि जबलपुर मॉडल पर पूरे प्रदेश में एसटीपी लगाए जाएंगे, ताकि मॉं नर्मदा एवं अन्य नदियों में गंदे नालों का पानी नहीं मिल पाए।
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नगर निगम द्वारा अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मॉं नर्मदा में गंदा पानी नहीं मिलना संस्कारधानी के लिए गर्व की बात है।
महापौर ने पिया नाले का ट्रीटेड (उपचारित) स्वच्छ जल

मॉ नर्मदा के तट पर लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से साफ जल को महापौर श्री अन्नू ने पिया और कहा कि जनता को यह विश्वास दिलाना जरूरी है कि एसटीपी से साफ हो रहा पानी पूरी तरह लैब की रिर्पोट के मुताबिक भी पीने योग्य है।
स.क्र. नाले का नाम जहॉं संयंत्र लगाये गए लगायगए संयंत्र की क्षमता कार्य की स्वीकृति राशि (रू.) (05 वर्षो के संचालन संधारण के साथ) वर्तमान स्थिति
1 गौर पुल के पास दो नाले (02 नाले) 0ण्7डस्क् 2.9 करोड़ कार्य पूर्ण एवं वर्तमान में संचालित
2 बबहा नाला जो कालीघाट में मिलता है। 01डस्क् 3.13 करोड़ कार्य पूर्ण एवं वर्तमान में संचालित
3 सिद्धघाट बबश्री आशाराम के पीछे का नाला 0ण्1डस्क् 0.60 करोड़ कार्य पूर्ण एवं वर्तमान में संचालित
4 खरिघाट के पास का नाला 01डस्क् 3.51 करोड़ कार्य पूर्ण एवं वर्तमान में संचालित
5 खंदारी-शाहनाला, जो तिलवारा में मिलता है (02 नाले) 34डस्क् 32.30 करोड़ कार्य पूर्ण एवं वर्तमान में संचालित
(अमृत योजना अंतर्गत)
6 जैन गौशाला के पास नाल 0ण्5डस्क् 1.85 करोड़ कार्य पूर्ण एवं वर्तमान में संचालित

—————————————————-
दो साल में घर-घर पहुंचेगा स्वच्छ एवं पर्याप्त नर्मदा जल, 311 करोड़ रुपए की योजना शुरू,
जलप्लावन और जलसंकट से नागरिकों को पहले से मिली बड़ी राहत

महापौर श्री अन्नू का कहना है कि दो साल में शहर के हर घर में नर्मदा जल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 311 करोड़ रुपए की अमृत-2 योजना शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत पानी की 22 नई टंकी के साथ ही 475 कि.मी. पाइप लाइन का विस्तारीकरण पूरे शहर में किया जाएगा। शहर के जलशोधन संयंत्रों में नए प्लांट भी लगाए जाएंगे। अमृत-2 प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद शहर को पूरी तरह से जलसंकट से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विगत दो वर्षो में 4 उच्चस्तरीय टैंक, राजाबाबू कुटी, सर्वोदय नगर, शारदा नगर रॉंझी, ललपुर परिसर में निर्माण किया गया, जलापूर्ति प्रारंभ की गई, इसमें लगभग 50 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, टैंक निर्माण में लगभग 4.75 करोड़ की राशि का व्यय हुआ है। उन्होंने बताया कि जल विभाग के द्वारा लगभग 30 किलो मीटर राईजिंग मेन-जल वितरण पाईप लाईन बिछाई गई है, जिसपर लगभग 32 करोड़ रूपये व्यय किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 स्थलों पर जल वितरण पाईप लाईन डालकर जलदबाव बढ़ाया गया, जिससे लगभग 50 क्षेत्रों में जल संकट से राहत पायी गई है। नगरीय सीमा के पहाड़ो एवं जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में जल दबाब बढ़ाने हेतु लगभग 145 नलकूपों का खनन किया जाकर पॉवर पंप स्थापित किये गए, जिससे यहॉं रहने वाले लोगों को जलापूर्ति की जा रही है। ग्रीष्मकाल में टैंकरों के माध्यम से अतिरिक्त जल परिवहन किया गया, प्रतिदिन लगभग 300 से अधिक ट्रिप लगायी जाकर पानी प्रदान किया गया। इसी प्रकार जल संवर्धन हेतु पूर्व निर्मित कुऑं-बाबली इत्यादि की सफाई की गई एवं यह कार्य निरंतर जारी है।
महापौर ने कहा है कि उनका पूरा फोकस शहर की जनता को जलसंकट से मुक्ति दिलाने पर है। इसके लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम किए जा रहे हैं। जल संकट से राहत के लिए पाइप लाइनों का विस्तार और पानी के टैंकरों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।
—————————————————-
महापौर के दो वर्ष के कार्य काल में अरबों रूपये के हुए विकास कार्य, अब महानगर की शक्ल ले रहा शहर

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में शहर के सभी 79 वार्डो में समानता का भाव रखते हुए अरबों रूपये के अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य कराये गए के संबंध में पत्रकारों को बताते हुए कहा कि अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के अंतर्गत सड़कों के निर्माण से लेकर, नाला-नालियों एवं पुलियों के निर्माण शामिल हैं। महापौर ने बताया कि संभाग क्रमांक 1 से लेकर 16 तक सभी मदों में 303.16 करोड़ रूपये के काम कराये गए हैं तथा 1452 लाख रूपये राशि की निविदा प्रक्रिया प्रचलन में है।
महापौर का इस वर्ष भी सड़क, नाला-नालियों एवं पुलियों निर्माण के लिए विशेष फोकस है और इस दिशा में महापौर लगातार तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने इस वर्ष 500 करोड़ से अधिक लागत के अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के लिए संकल्प लिया है और संकल्प के अनुसार कार्य योजना तैयार कराकर अधिकारियों को इस दिशा में अधिकारियों को तेजी से अमल करने तथा जमीनी धरातल पर उतरकर तेजी से काम करने के निर्देश दिये हैं। महापौर श्री अन्नू द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल में शहरी क्षेत्रों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्रांकीट सीमेंट सड़क के साथ-साथ डामलीकृत सड़कों के जाल बिछाकर शहर की सुन्दरता में बढ़ोत्तरी की है वहीं दूसरी ओर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सृदृढ करते हुए नागरिकों के आवागमन के लिए सुन्दर व्यवस्थित और चौड़ी-चौड़ी सड़कों की सौगात दी गई है। उनके द्वारा उत्तर-मध्य, पूर्व, पश्चिम, केन्ट, पनागर एवं बरगी विधानसभा के अंतर्गत आमनागरिकों की मॉंग एवं आवश्यकतानुसार सड़कों के निर्माण कराये गए हैं। महापौर ने शपथ लेने के समय संकल्प लिया था कि उनके द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण का विशेष फोकस रखा जायेगा।
—————————————————-
सीवर लाइन के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नगर सरकार द्वारा शहर की सीवर लाइन की समस्या से निजात दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। शहर को साफ स्वच्छ रखने और प्रदूषण रहित करने की कल्पना को साकार करने की दिशा में सीवर लाइन के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की गई है। डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही निविदा जारी कर दी जाएगी। सीवर लाइन के बचे हुए काम को जल्द व्यवस्थित एवं पूरे किए जाएंगे।
महापौर श्री अन्नू ने कहा कि विगत दो वर्षो में सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कुल 53.624 किलो मीटर किया गया है, जिसमें गंगानगर में कुल 28.24 किलो मीटर, शास्त्री नगर में 1.7 किलो मीटर, सिविल लाइन क्षेत्र में 5.8 किलो मीटर, ग्रीन सिटी क्षेत्र में 5.4 किलो मीटर, रॉंझी क्षेत्र में 7.9 किलो मीटर, ग्वारीघाट क्षेत्र में 4.584 किलो मीटर, सीवर लाइन लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। इन्ही क्षेत्रों में कुल 52.35 किलो मीटर रोड़ रेस्टोरेशन का कार्य भी किया गया है। 29 एम.एल.डी. एस.टी.पी. एवं 34 एम.एल.डी. एस.टी.पी. का निर्माण कार्य पूर्ण, 2.29 किलो मीटर राइजिंग पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया, 247.49 नग हाउस कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया गया है, 4 नग पंपिंग स्टेशन का कार्य पूर्ण किया गया है दो नगर पंपिंग स्टेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उक्त कार्य पूर्ण करने में 112.72 करोड़ रूपये का व्यय किया गया है।
—————————————————-
अक्टूबर माह तक शहर में लगाए जाएंगे 16 लाख पौधे

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1725.36 लाख रूपये की लागत से उद्यानों का हुआ निर्माण – महापौर श्री अन्नू

महापौर बीजारोपण अभियान में 1 लाख बीजा रोपण का कार्य पूर्ण, प्रतिवर्ष किया जायेगा, विगत 2 वर्षो में लगे 2.5 लाख पौधे

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा है कि प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण, संवर्धन हमारी प्राथमिकता है। नदी को हम अपनी मॉं मानते हैं, वृक्ष हमारे देव तुल्य हैं इनकी भी पूजा करते हैं। यही हमारी सनातन संस्कृति भी है और भविष्य सुरक्षित करने का दायित्व भी। शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्टूबर माह तक 16 लाख पौधे लगाए जायेंगे। बारिश शुरू होते ही पौधारोपण का काम शुरू कर दिया गया है। अभी तक नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वयंसेवी और अन्य संस्थाओं की मदद ली जा रही है। पौधारोपण के लिए मियावॉकी और वाल्मीकि पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि महापौर बीजारोपण अभियान के अंतर्गत 1 लाख बीजा रोपण का कार्य कराया जा चुका है।
महापौर ने बताया कि उद्यान विभाग के अंतर्गत 1725.36 लाख रूपये की लागत से उद्यानों का निर्माण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कराये गए हैं।
—————————————————-
स्वच्छता में शहर को पहली बार मिला थ्री स्टार का गौरव, देश में 13वीं रैंकिंग भी

नागरिकों की सजगता से संभव है 5 स्टार एवं बेहतर रैंकिंग

3 आधुनिक गार्बेज ट्रान्सफर स्टेशन तैयार : 240 टन की क्षमता,
कचरे के ढेर होंगे समाप्त

महापौर श्री अन्नू के नेतृत्व में स्वच्छता में शहर की रैंकिंग बेहतर हो रही है। पहली बार शहर को थ्री स्टार का गौरव मिला है। 7 साल में पहली बार शहर में स्वच्छता में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे शहर के नागरिकों का राष्ट्रीय स्तर पर मान और सम्मान बढ़ा है। महापौर ने कहा कि इस साल शहर को 5 स्टार का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया है। उनकी कोशिश है कि शहर को स्वच्छता में देश में नम्बर वन बनाएॅं। इसके लिए निगम प्रशासन के साथ नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि इसके लिए महापौर श्री अन्नू के द्वारा लगातार जनभागीदारी के तहत् इस अभियान इस अभियान से आमजनों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। यह अभियान अब स्वच्छता अभियान की जगह जन अभियान बन गया है।
जलप्लावन को रोकने के लिए बड़े नालों और नालियों का निर्माण कराया गया है। इससे नागरिकों को पहले से अब बड़ी राहत मिली है, आगे बड़े नालों के निर्माण के लिए तेजी से प्रयास जारी हैं। महापौर श्री अन्नू ने यह भी पत्रकार से चर्चा के दौरान बताया कि शहर में जलप्लावन को समाप्त करने के लिए इस साल बड़े पैमाने पर मशीनरी संशाधनों के साथ-साथ मानव संशाधन बढ़ाये गए तथा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए नाला-नालियों एवं कंजरवेंशियों की सफाई लगातार नियमित रूप से रोस्टर के हिसाब से करवाई गयी है।
—————————————————-

प्रदेश में सबसे उत्तम है जबलपुर की वायु, मिले 100 प्रतिशत अंक
महापौर ने बताया कि यह संस्कारधानी में रहने वाले लोगों का सौभाग्य है कि जबलपुर की वायु गुणवत्ता (नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम ए.क्यू.आई.) प्रदेश में सबसे उत्तम है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के सर्वे में जबलपुर संस्कारधानी रहने के लिए उत्तम पाया गया है इसके लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स में जबलपुर को 100 अंक मिले हैं। वायु गुणवत्ता में जबलपुर शहर ने इंदौर, भोपाल और ग्वालियर को पीछे छोड़ दिया है। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि शहर की वायु गुणवत्ता को उत्तम रखने के लिए पाथवे का निर्माण, नाला नालियों को कबर्ड करने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम कराये गए हैं तथा शहर में छोटे-छोटे उद्यानों को भी विकसित किया गया है। सड़क के बीचों बीच एवं किनारे भी पौधे लगाने का काम लगातार किये जा रहे हैं। जिसके कारण शहर की आवोहवा बेहतर हुई है।
—————————————————-
शहर को मिलेगी 100 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात : महापौर
संस्कारधानी को जल्द ही 100 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि इससे एक तरफ सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा वहीं दूसरी तरफ शहर को प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा है कि सितम्बर-अक्टूबर में शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे संस्कारधानी के सभी नागरिकों को सस्ती, सुलभ, सुविधायुक्त, निश्चित अंतराल में, फिक्स समय पर यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
—————————————————-
राष्ट्र सर्वोपरि, संस्कारधानी के समग्र विकास के लिए सर्वस्व न्यौछावर करेगें – महापौर

संस्कारधानी में लहराया प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने कहा है कि संस्कारधानी के तिलवारा में प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज लहराने लगा है। इससे लोगों में राष्ट्र प्रेम और देश भक्ति की भावना प्रबल हुई है। इस उपलब्धि से उनका एक बड़ा सपना और संकल्प पूरा हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह कार्य संस्कारधानी के लिए ऐतिहासिक है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उनकी सोच देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम के साथ शहर को विकसित करने की है।
—————————————————-
भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर की स्थापना जल्द – महापौर
शहर के सिविक सेन्टर उद्यान में भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यहॉं पर भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इससे संस्कारधानी के निवासियों में राष्ट्र के प्रति आस्था, भक्ति और समर्पण भाव का विकास होगा। पर्यटन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
—————————————————-
150 करोड़ से बनेगा बायो गैस प्लांट
शहर में जल्द ही 150 करोड़ रूपये की लागत से बायो गैस प्लांट की स्थापना की जाएगी। इससे शहर से रोजाना निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा एवं गीला-सूखा कचरा अलग करते हुए बायो गैस प्लांट में इतेमाल किया जायेगा।
—————————————————
शहर पहलीबार दूधिया रोशनी से नहाया : 5 हजार एल.ई.डी. लाईट जगमगाई – महापौर श्री अन्नू

महापौर श्री अन्नू ने बताया कि सभी 79 वार्डो में 9.26 करोड़ रूपये की लागत से 5 हजार एल.ई.डी. लाईट लगाई गयी हैं, जिससे पहलीबार पूरा शहर दूधिया रोशनी से नहाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 1565 पोल, 1949 फिटिंग एवं 25 ट्रांसफार्मर भी लगाए गये हैं। शहर के अधिकतम डार्क-स्पॉटों को खत्म किया गया है, अब रात्रि के समय भी सम्मानीय शहरवासी सुगम और सुरक्षित भाव के साथ रोशनी युक्त मार्गो से आवागमन कर सकते हैं।
—————————————————-
नगर निगम 75 करोड़ से लगाएगा सोलर प्लांट, हर साल बचेगें 20 करोड़
नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर 75 करोड़ रूपये की लागत से सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इसका काम शुरू कर दिया गया है। सोलर प्लांट लगने से नगर निगम का बिजली खर्च में 20 करोड़ रूपये प्रति वर्ष से अधिक की बचत होगी।
—————————————————-
महापौर गुरूकुल के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल, मनोरंजन की सुविधा एवं हवाई यात्रा का आनंद उठा रहे हैं बच्चे – महापौर श्री अन्नू

महापौर ने बताया कि नगर निगम की शालाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएॅं जो पैसों के अभाव में अतिरिक्त पढ़ाई एवं कौशल अर्जित करने के लिए कोचिंग नहीं जा पाते हैं, उन बच्चों की उच्च पढ़ाई के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने नवाचार करते हुए महापौर गुरूकुल शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिसके अंतर्गत अपरान्ह 03ः30 बजे से शाम 05ः00 बजे तक प्रतिदिन डेढ़घंटे तक मैकलसुता संस्थान के योग्य शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि नगर निगम के पॉंच शालाएॅं संचालित है जहॉं पर बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से अनेक बच्चों के परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और कोचिंग नहीं जा पाते हैं, जिसके कारण कहीं ना कहीं उच्च शिक्षा अर्जित करने में कठिनाई होती है, उन सभी बच्चों के जीवन में भी उजाला लाने और उनका भविष्य सवांरने के लिए यह नवाचार किया गया है।
महापौर ने बताया कि इन सभी बच्चों को साल में दो बार देश भक्ति से संबंधित मूवी भी मॉल में लेजाकर दिखलाई जा रही है, इसके साथ-साथ इन बच्चों में से जो बच्चे मैरिट में आयेगें उन्हें 11 हजार रूपये की नगद राशि प्रदान की जायेगी तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को भी अलग से पुरूस्कृत किया जा रहा है। इसके साथ-साथ उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को कला का क्षेत्र एवं खेल के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब संस्कारधानी के किसी महापौर ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए नगर निगम की शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य सवांरने की बड़ी पहल की गई है।
—————————————————-
महापौर के दो वर्ष के कार्यकाल में

पी.एम. स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पी.एम. स्वनिधि योजना) के अंतर्गत दो वर्षो में 36095 हितग्राही हुए लाभांवित

दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत शहर में 5 स्थानों में रसोई केन्द्र तथा 2 चलित रसोई केन्द्र हैं संचालित जिससे 9 लाख 97 हजार 2 सौ 57 हितग्राही लाभांवित हुए हैं

शहर के 7 आश्रय स्थलों पर विगत दो वर्षो में 27301 हितग्राही ठहरे

दीनदयाल अंत्योदय योजना (डे-एन.यू.एल.एम.) अंतर्गत स्वरोजगार कार्यक्रम अंतर्गत 919, सामाजिक एकलुटता एवं संस्थागत विकास अंतर्गत 1292, एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार अंतर्गत 8317 हितग्राही हुए लाभांवित

महापौर ने बताया कि पी.एम. स्वनिधि योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रथम चरण में 10 हजार ऋण, द्वितीय चरण में 20 हजार एवं तृतीय चरण में 50 हजार रूपये तक के ऋण शहरी पथ व्यवसायियों को रोजगार एवं उनकी आजीविकास के लिए पिछले दो वर्षो में 36095 हितग्राहियों को उपलब्ध कराकर लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश के शहरी पथ व्यवसायियों का रोजगार एवं उनकी आजीविकास प्रभावित हुई है, इन व्यवसायियों को पुनः रोजगार से जोड़ने एवं स्थाई आजीविकास के साधन उपलब्ध कराने के लिए इन्हें भारत सरकार की योजना पी.एम. स्वनिधि से लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन हितग्राही द्वारा 10 हजार का ऋण बैंको को वापस किया गया है उन्हें 20 हजार का ऋण स्वीकृत किया गया है, इसी प्रकार 20 हजार का ऋण बैंको को वापिस किये जाने पर 50 हजार का ऋण हितग्राहियों के स्वीकृत किये जाते हैं।
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत शहर में 5 स्थानों जिसमें कृषि उपज मंडी, राजा गोकुलदास धर्मशाला, पिसनहारी की मढ़िया, आई.एस.बी.टी., बड़ा पत्थर रॉंझी में रसोई केन्द्र संचालित हैं, इसी प्रकार 2 चलित रसोई केन्द्रों का भी संचालन किया जा रहा है जिसमें दो वर्षो में 9 लाख 97 हजार 2 सौ 57 हितग्राही लाभांवित हुए हैं।
महापौर ने बताया कि शहरी आवासहीनों को आश्रय योजनांतर्गत 2 वर्षो में निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थलों जिनमें पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतराष्ट्रीय बस स्टैंड, तिलवाराघाट, दमोहनाका, ग्वारीघाट, एल्गिन हॉस्पिटल, राजा गोकुलदास धर्मशाला, एवं मेडीकल में कुल 27 हजार 3 सौ 1 हितग्राही ठहरे हैं।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविकास मिशन (डे-एन.यू.एल.एम.) अंतर्गत संचालित स्वरोजगार कार्यक्रम अंतर्गत स्वरोजगार योजना व्यक्तिगत, समूह, स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज में कुल 919, सामाजिक एकलुटता एवं संस्थागत विकास अंतर्गत स्व सहायता समूह गठन, ऐरिया लेवल फेडरेशन गठन, सिटी लेवल फेटरेशन गठन, स्व सहायता समूहों को आवर्ति निधि, एरिया लेवल फेडरेशन को आवर्ति निधि, एवं शहरी आजीविका केन्द्र गठन कुल 1292 एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार अंतर्गत 8317 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
—————————————————-
संपदा शाखा द्वारा लीज नवीनीकरण एवं नामांत्रण को फ्री होल्ड किया गया

जिसमें ऐतिहासिक रूप से 1356 लोगों को लाभ प्रदान किया गया है तथा निगम खजाने में 21 करोड़ रूपये की राशि जमा कराई गयी

महापौर ने बताया कि पहले साल लीज नवीनीकरण एवं नामांत्रण को फ्री होल्ड किया गया जिससे 726 नागरिकों को लाभांवित करते हुए निगम खजाने में 9 करोड़ रूपये की राशि जमा की गई। इसी प्रकार दूसरे वर्ष में 630 नागरिकों को लाभांवित करते हुए निगम खजाने में 12 करोड़ रूपये की राशि जमा की गई है। दो वर्षो में कुल 1356 नागरिकों को लाभांवित करते हुए निगम खजाने में कुल 21 करोड़ रूपये की राशि जमा कराई गयी है।
—————————————————-
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत 5255 पेंशन हितग्राहियों को नवीन स्वीकृति मिली

महापौर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृधावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन, सामाजिकस सुरक्षा वृधावस्था पेंशन, सामाजिकस सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन, सामाजिकस सुरक्षा निःशक्त पेंशन, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक एवं बहुविकलांग पेंशन, वृधाश्रम में निवासरत वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 5255 हितग्राहियों को नवीन स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के अंतर्गत विगत 2 वर्षो में 48652 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है तथा 29 करोड़ 65 लाख 90 हजार राशि का वितरण किया गया है

महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 संचालित है जिसमें 2 वर्षो में 48652 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है, जिसके अंतर्गत 1713 हितग्राहियों को अनुग्रह अंत्योष्टि सहायता से लाभांवित कर 29 करोड़ 65 लाख 90 हजार रूपये की राशि का वितरण किया गया है।
म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना अंतर्गत विगत 2 वर्षो में 13854 हितग्राहियों को पंजीयन किया गया है तथा 30 करोड़ 9 लाख 66 हजार राशि का वितरण किया गया है

महापौर ने बताया कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना संचालित है जिसमें 2 वर्षो में 13854 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है, जिसके अंतर्गत 1461 हितग्राहियों को अनुग्रह अंत्योष्टि सहायता से लाभांवित कर 30 करोड़ 9 लाख 66 हजार रूपये की राशि का वितरण किया गया है।
—————————————————-

महापौर के कार्य काल के दो वर्षो में
अग्नि शमन विभाग की उपलब्धियॉं

महापौर ने बताया कि विगत दो वर्षो में अग्नि शमन विभाग द्वारा 1083 शहरी एवं 15 ग्रामीण अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया गया है, जिसमें लगभग 4-4.5 करोड़ सम्पत्ति का नुकसान होने से बचाया गया है।
उन्होंने बताया कि लगभग 12 भीषण अग्नि दुर्घटनउएॅं मेजर फायर कॉल्स भी घटित हुई जिन पर अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए जान-माल की सुरक्ष की गई। जिसके अंतर्गत, शांति नगर, दमोह नाका, जेडीए मार्केट शांति नगर, साइकिल स्टोर, गंजीपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास 3 दुकानों, अंधेरदेव स्थित तिलक भूमि की तलैया के पास कपड़े की दुकान एवं मकान आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शहर की बढ़ती जनसंख्या एवं बजुमंजिला इमारतों के निर्माण को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि शमन विभाग में 1 फायर वाहन टर्न टेबल लैडर उपलब्ध कराया गया है जो बहुमंजिला इमारतों पर अग्नि दुर्घटना होने पर रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया जा सकता है। इसी प्रकार फायर सर्विसेज को निरंतर बनाए रखने तथा अग्निशमन सेवाओं के सृदृढ़ीकरण हेतु राज्य शासन द्वारा नवीन अग्निशमन वाहन क्रय किया जाना है, जिसके अंतर्गत जबलपुर के 8 नग नवीन अग्नि शमन वाहन एडवांस तकनीक वाले क्रय किये जायेगें जिसके लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपये आवंटित किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एवं आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने हेतु कर्मचारी के बचाव एवं सुरक्षा के लिए फायर प्रॉग्जिमिटी सूट की पूर्ति भी की जा रही है। इसके साथ-साथ नवीन अग्निशमन उपकेन्द्र धनवंतरी नगर सामुदायिक भवन जहॉं नगर निगम पंपिंग स्टेशन है वहॉं स्थापित किया जाना है। धनवंतरी नगर में केन्द्र स्थापित होने से भेड़ाघाट, वित्रुरा, मेडीकल, तेवर, तिलवारा बस्ती आदि क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटना होने पर शीघ्र घटना स्थल पर पहुॅंचा जा सकेगा।
—————————————————-

दो वर्षो में 97 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी

महापौर ने बताया कि दो वर्षो में नगर निगम के 97 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है, जिसमें सहायक वर्ग 03 के 27, उपस्वच्छता पर्यवेक्षक के 7, समयपाल के 2, भृत्य के 3, एवं सफाई मित्र (जनसेवक) के 58 कुल – 97 अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है।
—————————————————-
हमारा वादा………. ये संकल्प भी करेंगे साकार
1. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण।
2. सात तालाबों, और 8 शमशानघाटों का होगा जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण।
3. शहर में इंदौर की तर्ज पर बनेगा 56 भोग मार्केट।
4. संस्कारधानी में होगा फिल्म सिटी का निर्माण।
5. एक हजार नए रोजगार का श्रृजन किया जायेगा, 500 डेलीनीड आउटलेट खोले जाएंगे।
6. शहर के मुख्य मार्गो से हटाये जायेगें अतिक्रमण।
7. पर्यावरण, पर्यटन, खेल एवं कला जगत में हुए एवं होंगे ऐतिहासिक कार्य।
8. एल.ई.डी. लाईटों के माध्यम से अब उत्तम प्रकाश व्यवस्था।
9. महापौर हेल्प लाइन की शुरूआत से नागरिकों को राहत।
10. एशिया का सबसे बड़ा नगर वन डुमना नेचर पार्क हो रहा और आकर्षक और भव्य।
11. हजारों घरों एवं संस्थानों में स्थापित होगा वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।
12. मॉं नर्मदा के घाटों का विकास और सौन्दर्यीकरण।
13. नगर निगम स्वामित्व की शालाओं को बनाया जायेगा स्मार्ट स्कूल।
14. यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगें।
15. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र घर-घर पहुॅंचाने की व्यवस्था।
16. संविदा कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन भुगतान की स्वीकृति : 9 हजार की जगह अब संविदा कर्मचारियों को मिलेगें 20 हजार।

आज पत्रकारवार्ता के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक पाटन विधानसभा क्षेत्र अजय विश्नोई, उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र डॉं. अभिलाष पाण्डेय, बरगी विधानसभा क्षेत्र नीरज सिंह लोधी, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, पार्षदगणों कमलेश अग्रवाल, महेश राजपूत, विमल राय, श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती लवलीन आनंद, श्रीमती निशा संजय राठौर, श्रीमती मधुवाला राजपूत, श्रीमती मालती रमेश चौधरी, श्रीमती रेणु राकेश कोरी, जितेन्द्र कटारे (जीतू), अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, श्रीमती प्रिया संजय तिवारी, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह) श्रीमती कविता रैकवार, अतुल जैन, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, श्रीमती माधुरी सोनकर, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, श्रीमती अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, के साथ-साथ अपर आयुक्त वी.एन. बाजपेयी एवं समस्त पत्रकारबंधू आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d