रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी। दिल्ली में आयोजित हुए अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ सम्मेलन में देश के सभी राज्यों से संघ के सांसद , विधायक, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे । 07.08.2024 को दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन किया गया था मुख्य बात यह रही कि सम्मेलन में आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें कटनी जिले से सम्मेलन में पहुंचे सुरेश टेकाम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्त किया गया इस मौके पर उपस्थित जनों ने सुरेश टेकाम के सचिव नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी।


