MPNEWSCAST
कटनी को प्रदेश में प्रतिनिधित्व मिलने से कर्मचारियों में हर्ष।भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी संगठन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 18 वां प्रदेश अधिवेशन नर्मदे भवन भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के द्वारा प्रदेश की राज्य कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में हेमंत श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष एवं अनिल एडमिन को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को प्रदेश महामंत्री, के भी मेवाड़ को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रजनीश कुमार विश्वकर्मा को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। कटनी जिले के कर्मचारी मे संजय अग्रवाल जिला अध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह जिला सचिव एवं ओम प्रकाश सोनी, के पी मिश्रा,अनिल मिश्रा, प्रशांत चेनपुरिया, शरद सिंह बघेल, श्रीमान सिंह यादव, डॉ राज सिंह, डॉ राजेश केवट, डॉ सुनील असके, संजय द्विवेदी, प्रकाश चंद्राकर, सुभाष महोबिया, अरुण कोस्टा ने हर्ष व्याप्त किया है।