रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। महादेव की पवित्र नगरी एवं हिल स्टेशन पचमढ़ी में नागद्वारी मेला पूरे उत्साह के साथ प्रारम्भ है। मेले में महाराष्ट्र, म०प्र० एवं अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नागद्वारी पहुंच रहे है। रिमझिम बारिश और प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुये विभिन्न् राज्यों के श्रद्धालु दुर्गम रास्तों को पार करते हुए नागद्वारी गुफा पहुंच कर अपने ईष्ट के दर्शन कर अपने को धन्य समझ रहे हैं। 01अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाले नागद्वारी मेले में जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालु जैसे ही पचमढ़ी पहुँचते हैं वैसे ही जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं।
पचमढ़ी तहसील में स्थापित कंट्रोल रूम से पूरे मेले पर उच्च अधिकारियों द्वारा नियंत्रण एवं निगरानी रखी जा रही है। जैसे ही सूचना मिलती है वैसे ही विभिन्न प्वाईंटों पर सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाएँ तत्काल उपलब्ध करायी जाती है। प्रशासन द्वारा की जा रही संपूर्ण व्यवस्था से श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। संपूर्ण मेले में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जगह जगह ब्लिचिंग पाउडर, चूना पाउडर का छिडकाव किया जा रहा है तथा जलगली, काजरी, चिंतामन तथा नागद्वारी स्थल पर भी साफ सफाई कार्य निरंतर जारी है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस वर्ष मेला क्षेत्र में 750 जवान एवं वालिंटियर्स मुस्तेद से ड्यूटी कर रहे है, वे श्रद्धालुओ को अपनी सेवाओ से राहत दे रहें हैं।
जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस रावत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )संतोष कुमार तिवारी, साडा सीईओ नीरज श्रीवास्तव एवं मेले से जुड़े अन्य उच्च अधिकारी आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये पचमढ़ी में उपलब्ध हैं।


