रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एसपीएम में जन शिक्षा केंद्र मिसरौद एवं जन शिक्षा केंद्र एसपीएम के समस्त प्रधान पाठकों का NAS के तहत उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हुआ। NAS के तहत उन्मुखीकरण किया गया जिसमें द्वितीय सत्र में साक्षरता के संभागीय ब्रांड एंबेसडर मयंक तोमर ने उपस्थित होकर साक्षरता के बारे में विशेष प्रकाश डाला एवं उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना की आधार पर वर्तमान में साक्षरता की दर 70 प्रतिशत ही है उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। सभी शिक्षकों को ऐसे अथक प्रयास की जरूरत है जिसमें हमारे देश की साक्षरता की दर में वृद्धि हो सके। उन्होंने तमाम प्रयास करने की बात कही। शिक्षकों ने उनकी बात को गंभीरता से सुना साथ ही एसपीएम संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा एवं बी ए सी श्री राकेश दुबे एवं जन शिक्षक के. एस वाड़ीवा, पुरुषोत्तम अहिरवार, आनंद दुबे, विद्या ठाकुर ने भी ने NAS के तहत विस्तृत चर्चा की। साथ ही ओलंपियाड के रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय मेरिट कम मिन्स के रजिस्ट्रेशन इंस्पायर अवार्ड, नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के फॉर्म भरने पर विद्यांजलि एप्प, वायु दूत ऐप पर वृक्षारोपण की जानकरी फीड करने, अधिक से अधिक नामांकन की जानकारी, आईवीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन एमडीएम की उपस्थिति दर्ज करने की बात कहीं। सभी शिक्षकों को 2024 के सर्वे में मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम को टॉप वन पर आने के लिए प्रयास करने की जरूरत बताई गई। कक्षा तीसरी, कक्षा छठवीं एवं कक्षा 9वी के बच्चों का यह सर्वे 19 नवंबर को होगा जिसमें शिक्षक सभी प्रतिदिन के हिसाब से टाइम टेबल का निर्धारण करेंगे एवं श्री तोमर द्वारा NAS की तैयारी करने पर विस्तृत चर्चा की गई।


