सौंसर। भारतीय बौद्ध महासभा के ज़िलाध्यक्ष नरेन्द्र पाटील की अध्यक्षता में ग्राम सिल्लेवानी में भारतीय बौद्ध महासभा का पुनर्गठन किया गया। सर्वप्रथम तथागत बुद्ध व डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर प्रतिमा को पुष्प अर्पण हुआ। जिसमें सिल्लेवानी के अध्यक्ष विजय पगारे, कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश बागड़े,उपाध्यक्ष सुरेश सहारे, सुनन्दा गोडबोले,सुखदेव सहारे, सचिव राजेन्द्र गोडबोले, सहसचिव बंटी मोटधरे, कोषाध्यक्ष वासुदेव सहारे,उपकोषाध्यक्ष राजू सोमकुंवर इन सभी बौद्ध उपासक उपासिकाओ के बीच सर्वसहमति से पदाधिकारी नियुक्त कर गठन किया गया।
तथागत बुद्ध एवं डॉ बाबासाहेब आम्बेडकरजी के विचारों को गति देने, धम्म कार्य को बढावा, एकता, संगठन, शिक्षा व संवैधानिक अधिकारों को समझने की बात श्री पाटील ने मार्गदर्शन दिया। जिसमे ग्राम के कमलसिंग उईके, नरेन्द्र सहारे,रंजना गोडबोले, धर्मेन्द्र सोमकुवर, महेश बागड़े,राहुल सहारे, पंकज मोटधरे,शर्मिला गोडबोले, गौतम सहारे,दुर्गेश बागड़े,चंचलेश नारनवरे,मीना सहारे ,संजय कड़बे,सोनू रंगारे,सतीश सहारे,सुनीता सहारे,नीतेश पाटील,नामदेव गोडबोले,आर्यन बागड़े,अनिल पाटील,प्रवीण सोमकुंवर,आदि समाज के सभी बौद्ध उपासक,उपासिकाओ की उपस्थिति में गठन हुआ।


