*कॉवड़ यात्रा गुजरते ही आधे घंटे में चकाचक हो गया 35 कि.मी. का मार्ग – निगमायुक्त प्रीति यादव*
*सिद्धघाट से कैलाश धाम तक चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही नगर निगम की टीम – निगमायुक्त*
*संस्कार कॉंवड़ समिति के सदस्यों ने निगम प्रशासन की कि बड़ी सराहना*
*महापौर एवं निगमायुक्त ने स्वच्छता के सिपाहियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दी शाबाशी*
जबलपुर। संस्कारधानी के ऐतिहासिक संस्कार कांवड़ यात्रा के दौरान आज नगर निगम की स्वच्छता के सिपाहियों ने सफाई के क्षेत्र में 35 कि.मी. के मार्ग पर उत्कृष्ट कार्य कर एक इतिहास रच दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक कार्य आधे घंटे में सम्पन्न कराया गया है। जिसकी सराहना संस्कारध कांवड़ यात्रा के समितियों के सदस्यों के साथ-साथ अन्य गणमान्यजनों ने भी की है। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा मार्ग की ऐतिहासिक सफाई के संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा गुजरते ही आधे घंटे में 35 किलोमीटर का मार्ग चकाचक हो गया। इसके लिए उनके द्वारा गौरीघाट के सिद्धघाट से कैलाश धाम तक चप्पे-चप्पे तक स्वच्छता के सिपाहियों की टीम तैनात की गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज संस्कारधानी की सड़कें चमचमाती नजर आई। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया की हर वर्ष की तरह इस बार भी ऐतिहासिक संस्कार कावड़ यात्रा 2024 का आयोजन किया गया परन्तु इस बार नगर निगम ने अपना एक अलग ही लक्ष्य पूर्व में ही निर्धारित कर लिया था। उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि कावड़ यात्रा के रूट में आने वाले सभी संभाग के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे की कावड़ यात्रा के दौरान होने वाली गन्दगी की सफाई जिस जिस संभाग के रूट में यात्रा समाप्त होगी यात्रा के तुरंत बाद ही की जाएगी। इस निर्देश का कड़ाई से पालन के लिए मुख्यालय स्तर पर भी सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, कार्यपालन यंत्री की अलग अलग संभागों में नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी। जिसका सभी नोडल अधिकारियों, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं कर्मचारियों ने पालन करते हुए अपने-अपने संभाग में कावड़ यात्रा के उपरांत इसी मार्ग में त्वरित गति से पुनः सफाई आरंभ की गई जिसमें रोड स्विपिंग मशीन, गार्बेज लीटर पिकर मशीन, ट्रिपर वाहनों, ट्रैक्टर एवं मैनुअल श्रमिकों को लगाकर तत्काल सफाई कराई गई एवं कचरा, पॉलिथीन, पाउच, केले के छिलके, प्रसाद की सामग्री एवं अन्य कचरा को तत्काल उठाकर रोड को पुनः लोगों के आवागमन के लिए सुचारू पूर्वक स्वच्छ कर पूरे जबलपुर शहर के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार किया जिसकी उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की। इस कार्य में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, सुनील गुजराती एवं अर्जुन यादव एवं संभागों के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मोनिका तुमराम, राधा पवार, वैभव तिवारी, संदीप पटेल, हिटलर अर्खेल, आनंद राव, संतोष माहौर, विष्णु कांत दुबे, धर्मेंद्र राज, अतुल रैकवार, अनिल मिश्रा, रविन्द्र सिंह, ने उत्तम सफाई कर अपना विशेष योगदान दिया।


