रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : ट्राफिक पुलिस कर्मी मानवता अचानक सागर पुलिया के नीचे हुई कार खराब परेशान हो रहा था कार चालक ट्राफिक कर्मी ने धक्का लागते हुए निकाला बाहर, हम आपको बता दे की आज के समय मे हर किसी व्यक्ति के लिए समय बड़ा मूल्यवान है हर कोई राहगीर सड़क चलते किसी मुसीबत मे पड़ जाए तो लोग उसकी और ध्यान ना देते हुए आगे बढ़ जाते है, वही आज दिन रविवार की रात्रि के समय पर एक कार चालक की अचानक सागर पुलिया के कार खराब हो गई वह काफी देर परेशान हो रहा था कार चालक ने राह चलते लोगो से मदद भी मांगी तो
नजर अंदाज करते हुए आगे निकल गए और धीरे धीरे सागर पुलिया के नीचे जाम की स्थिति बढ़ती जा रही थी तभी मिशन चौक यातायात पुलिस चौकी के पास उपस्थित ट्राफिक कर्मी कालू अनारे ने कार चालक को परेशानी मे देखते हुए और अचानक कार की खराबी हो जाने से सागर पुलिया के नीचे जाम ना लगे इस और ध्यान देते हुए स्वम ही कार मे धक्का लगाते हुए बन्द कार को मिशन चौक यातायात चौकी तक लाने मे कार चालक की ट्राफिक कर्मी कालू आनारे ने सहायता की।


