• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर श्री यादव ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों की मदद करने सामाजिक संस्थाओं,स्वयंसेवी संगठनों व उद्योगपतियों से की अपील*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 28, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के समाजसेवियों, स्वयंसेवी और स्वैच्छिक संगठनो, दानदाताओं, औद्योगिक संस्थानों और उद्योगपतियों एवं सामाजिक संगठनों से ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु सहयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन प्रभावितों की हर संभव मदद कर रहा है। लेकिन संकट की इस घड़ी में दानदाताओं, संगठनों और संस्थाओं से मिलने वाले सहयोग से बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के नेक कार्य में काफी सहायता हो सकेगी।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत शिविरों में लोगों के रूकने, चाय-नाश्ता और भोजन , वस्त्र, कंबल, दवाइयों और चिकित्सकीय प्रबंधों की व्यवस्था की गई है। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के रहवासियों को भी फूड पैकेट से भोजन व नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि इस क्षेत्र में अंतराल में रुक -रुक कर हो रही बारिश से सर्वे और लोगों तक पहुंच कर मदद करने में काफी मुश्किलें आ रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन का अमला प्रभावितों की मदद और सहयोग के कार्य में सेवाभाव से जुटा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावितों की मदद में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

कलेक्टर श्री यादव ने प्राकृतिक आपदा जनित संकट के समय प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं संस्थाओं और संगठनों के प्रति आभार जताया है।

*यहां दें दान सामग्री*

कलेक्टर श्री यादव ने दानदाताओं से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि दान दाता, स्वयंसेवी, समाजसेवी, सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठन एवं आमजन जो ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों की सहायता करना चाहते है वे कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम प्रभारी श्री दिनेश विश्वकर्मा दूरभाष नंबर 07622-220071 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एस डी एम कटनी और एस डी एम ढीमरखेड़ा से भी संपर्क कर बाढ़ प्रभावितों के लिए खाद्य सामग्री या अन्य रोजमर्रा की जीवनोपयोगी सामग्री प्रदान की जा सकती है।

ं

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

स्वर्गीय श्रीमती राजकुंवर गर्ग की पुण्यतिथि पर एक पेड़ मां के नाम/हरा-भरा कालापीपल के तहत वृक्षारोपण...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.