• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

“पात्रता” एप से खुद जानों योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं फिलहाल 10 विभागों की 37 योजनाएं, सभी विभागों की योजनाएं शीघ्र श्रम संगठन, पंचायत प्रतिनिधि जनहित में करें उपयोग – पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

by Manish Gautam Chiefeditor
July 27, 2024
in top
0
“पात्रता” एप से खुद जानों योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं  फिलहाल 10 विभागों की 37 योजनाएं, सभी विभागों की योजनाएं शीघ्र  श्रम संगठन, पंचायत प्रतिनिधि जनहित में करें उपयोग – पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता की जानकारी अब “पात्रता एप” से आसानी से मिल सकेगी। अब यह भी आसानी से पता लग जाएगा कि यदि पात्रता है तो लाभ के लिए आवेदन कैसे और कहां करना पड़ेगा। कौन से जरूरी दस्तावेज देना होंगे।

इस “पात्रता एप” के उपयोग से अब सरकारी दफ्तरों में योजनाओ से संबंधित सामान्य जानकारी के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देने वाले सक्रिय लोगों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

फिलहाल 10 विभागों की 37 प्रकार की योजनाओं की जानकारी “पात्रता एप” में शामिल है । जल्दी ही सभी विभागों की योजनाओं को “पात्रता” ऐप पर लाया जाएगा और इसे सभी विभागों की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।

सबसे ज्यादा योजनाओं की जानकारी श्रम और स्वास्थ्य विभागों की है। इसके अलावा जनमन आवास और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की भी जानकारी एप में है।

पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने श्रम कल्याण के लिए काम कर रहे हैं संगठनों , संस्थाओं और पंचायत राज प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे एक सुलभ संदर्भ के रूप में “पात्रता” एप का उपयोग कर अपने संपर्क में आने वाले सामान्य नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दें।

उल्लेखनीय है कि “पात्रता” एप ग्वालियर जिला प्रशासन की पहल पर आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है । यह एक एंड्रॉयड आधारित एप्लीकेशन है जिसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका उपयोग करने वाला नागरिक यह जान सकेगा कि उसे योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहां आवेदन करना है। उसका आवेदन एप्लीकेशन के माध्यम से संबंधित विभाग को मिल जायेगा।

समान्य रुप से ऑनलाइन प्लेटफार्म और वेब पेज पर योजनाओ की जानकारी उपलब्ध रहती है। इसके बावजूद आम नागरिकों की पहुंच नहीं बन पाती। सम्बन्धित विभाग भी सम्भावित लाभार्थियों तक निरंतर सूचना सम्पर्क नही बना पाता। इसके कारण योजनाओं के संभावित लाभार्थी विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों के पास बार-बार जाकर श्रम और ऊर्जा लगाते हैं। जो बुजुर्ग हैं या दिव्यांग है उन्हें भी परेशानी होती है। इस प्रकार सूचना संपर्क टूटने से योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। इस “पात्रता” एप का उपयोग कर अब कई प्रकार की बाधाएं दूर हो जाएंगी।

“पात्रता” एप का उपयोग कैसे करें?

“पात्रता” एप का उपयोग लॉगिन करके या बिना लॉगिन करके किया जा सकता है। इसे गूगल एप स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है। इसमें निर्धारित 10 सामान्य जानकारी देने पर संभावित योजनाओं के संबंध में पात्रता की जानकारी मिल सकेगी है। इसमें योजना से संबंधित कार्यालय का पता और ईमेल दोनों दिए गए हैं। एप्लीकेशन में पात्रता के मापदंड दिए हैं और लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची दी गई है। योजना के क्या लाभ होंगे इसकी भी संक्षिप्त जानकारी है।

सबसे बड़ी सुविधा इसमें आवेदन का एक प्रारूप भी दिया गया है। योजना से संबंधित विभाग का पता, विभाग के कार्यालय का पता संबंधित अधिकारी का नाम और कार्यालय का शासकीय ईमेल दिया गया है। इसके माध्यम से आवेदन भी संबंधित कार्यालय को पहुंच जाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग आवेदकों से संपर्क करेगा। उनके पात्रता संबंधी दस्तावेज का सत्यापन होगा और उसका निराकरण हो जायेगा।

“पात्रता” एप का उपयोग करने वालों की संख्या गांवों में लगातार बढ़ रही है। अब तक 36 हजार नागरिकों ने इसका उपयोग किया हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। उपयोगकर्ताओं ने “पात्रता” ऐप की समीक्षा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधायक श्री पांडेय ने किया बसुधा वाटर फाल और रेस्टहाउस निर्माण कार्य का निरीक्षण

विधायक श्री पांडेय ने किया बसुधा वाटर फाल और रेस्टहाउस निर्माण कार्य का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d