• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

गारमेंट क्लस्टर में शुरू हुआ पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेला अतिथियों ने फीता काटकर यूनिफार्म मेला का किया शुभारंभ

by Manish Gautam Chiefeditor
July 27, 2024
in जबलपुर
0
गारमेंट क्लस्टर में शुरू हुआ पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेला अतिथियों ने फीता काटकर यूनिफार्म मेला का किया शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

VIDEO निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों को राहत दिलाने जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ आज शनिवार 27 जुलाई को लेमा गार्डन गोहलपुर स्थित गारमेंट कलस्‍टर में पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री लखन घनघोरिया, श्री अभिलाष पांडे और नगर निगम अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज, कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्‍याम सोनी, डीपीसी श्री योगेश शर्मा सहित अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे।
इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू ने कहा कि निश्चित रूप से

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/07/FbVideo_1722095856091.mp4

गणवेश मेला एक बहुत बड़ा संदेश देता है और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और भी सुधार होगा। जबलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये सकारात्‍मक प्रयास के लिए मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी साधुवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों की यूनिफार्म और पुस्‍तकों का लगभग 4 लाख विद्यार्थियों के बीच आठ सौ करोड़ का व्‍यवसाय होता है। इसमें स्‍वसहायता समूह को जोड़कर एक कलस्‍टर बनाने को कहा।
विधायक श्री रोहाणी ने शिक्षा के व्‍यवसा‍यीकरण के खिलाफ यूनिफार्म मेला को सकारात्‍मक प्रयास का परिणाम बताते हुये इसकी सराहना की। उन्‍होंने भविष्‍य में इसके लाभों के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि हर साल पाठ्यक्रम न बदले जायें, क्‍योंकि बार-बार पाठ्यक्रम बदलने से इस सत्र में जो पुस्‍तक उपयोगी है वह दूसरे सत्र में अनुपयोगी हो जाती है। पहले पाठ्यक्रम नहीं बदलने से एक ही पुस्‍तक को विद्यार्थियों के छोटे भाई बहन भी उस क्‍लास में उस पुस्‍तक को पढते थे। विधायक श्री लघन घंघोरिया ने कहा कि यह अभिनव आयोजन है जो अच्‍छी सोच से की जा रही है और जो चीज अच्‍छी है उसकी तारीफ करनी चाहिए। कोरोना काल में ऑनलाईन क्‍लास के नाम से मनमाने फीस लिये जाने का जिक्र करते हुये उन्‍होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि स्‍कूलों में बालक-बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, पीने का पानी की व्‍यवस्‍था भी हो। साथ ही स्‍कूलों की जमीन में किये गये अतिक्रमण को हटाने को कहा।
विधायक श्री अभिलाष पांडे ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इस सकारात्‍मक कार्य के लिए कहा कि स्‍कूल शिक्षा में सकारात्‍मक प्रयास हो जिससे शिक्षा बच्‍चों व पेरेंट्स पर बोझ न बने।
कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा‍ कि पुस्‍तक मेला की तरह गणवेश मेला की कई दिनों से आवश्‍यकता थी। जिसमें शैक्षणिक सामग्री क्रय करने में अभिभावकों में पारदर्शिता का अनुभव हो और उन्‍हें उचित रेट में उचित दर पर यूनिफार्म व शैक्षणिक सामग्री मिल सके। कलेक्‍टर ने कहा कि गारमेंट कलस्‍टर में मेला लगाने के पीछे यह भी उद्देश्‍य है कि लोग गारमेंट कलस्‍टर की गतिविधियों से परिचित हो सके। यूनिफार्म मेला में विक्रेताओं द्वारा सत्रह स्टॉल लगाये गये हैं। इन स्टालों पर जिले में स्थित सभी निजी स्कूलों की यूनिफार्म रियायती दरों पर विक्रय के लिये उपलब्ध रहेगी। मेला पाँचों दिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।
ज्ञात हो कि निजी स्कूलों की प्रकाशकों एवं पुस्तक विक्रेताओं से साठगांठ को तोड़ने और अभिभावकों को रियायती और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कॉपी-किताब उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा इसी वर्ष 10 अप्रैल को गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में पाँच दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया था। इसी तर्ज पर यूनिफार्म मेला भी लगाया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
“पात्रता” एप से खुद जानों योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं  फिलहाल 10 विभागों की 37 योजनाएं, सभी विभागों की योजनाएं शीघ्र  श्रम संगठन, पंचायत प्रतिनिधि जनहित में करें उपयोग – पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

"पात्रता" एप से खुद जानों योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं फिलहाल 10 विभागों की 37 योजनाएं, सभी विभागों की योजनाएं शीघ्र श्रम संगठन, पंचायत प्रतिनिधि जनहित में करें उपयोग - पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d