• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम नगर में जल भराव से व्यापारियों को हुआ हजारों का नुकसान,नपा को लेकर भारी आक्रोश,आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पालिका से समस्या सुधार सहित नुकसान भरपाई की उठाई मांग..! वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2024
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम नगर में जल भराव से व्यापारियों को हुआ हजारों का नुकसान,नपा को लेकर भारी आक्रोश,आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पालिका से समस्या सुधार सहित नुकसान भरपाई की उठाई मांग..! वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नर्मदापुरम  सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नगर में शनिवार रविवार दरमियानी रात हुई भारी बारिश से बाजार क्षेत्र सहित नगर की कई कालोनियों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जल भराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई थी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित नपा विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव का वार्ड भी जल भराव की चपेट में आने से रहवासियों को भारी संकट का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से नागरिकों सहित व्यापारियों में नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। बाजार क्षेत्र इंदिरा चौक, न्यू जयस्तम चौक, हलवाई चौक,रविशंकर मार्केट, दशहरा मैदान जैसे शहर के प्रमुख स्थलों में भी इस बार पहली ही बारिश में जल भराव से हालात खराब हो गए। आधी रात से जोरो की बारिश के चलते यहां के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में पानी घुस जाने से उनको हजारों रुपए का नुकसान सहित आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। वहीं नगर पालिका सीएमओ के निर्देशन में निरंतर जारी नाले नालियों की सफाई अभियान की कलई भी इस बारिश ने खोल दी। रविवार को बाजार क्षेत्र में जल भराव से गंभीर स्थिति उत्पन्न होने सहित व्यापारियों को भारी नुकसान होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन सहित परिषद अध्यक्ष द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में जल भराव समस्या से हुए नुकसान सहित समाधान के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे और समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एडीएम देवेंद्र सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अश्विन राम चिरामन, शहरी तहसीलदार देवशंकर धुर्वे और सीएमओ हेमेश्वरी पटले नगर पालिका अमले सहित इंदिरा चौक से नाले नालियों के जाम होने सहित अतिक्रमण की स्थिति और व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान जब अधिकारी रामलीला मैदान पर पहुंचे तो एक व्यापारी ने कहा कि हमारी दुकान में पानी भर गया है, भारी नुकसान हो रहा है, जिस पर सीएमओ पटले ने कहा कि दुकान बंद कर दो। इसके बाद व्यापारी बोले कि नगरपालिका जो स्टेडियम बनवा रही है उसकी दीवार से जल भराव हो रहा है। इस पर सीएमओ ने बोला क्या मैदान के अंदर से नाला बनवा दूं? बहस करोगे तो आपकी समस्या का समाधान नहीं होगा। तब व्यापारियों ने कहा कि समाधान नहीं हो रहा है तो हमें लिखित में दे दो, हम कल से पूरा बाजार बंद कर देंगे। इसरा

 

 

न सीएमओ ने व्यापारियों पर ही अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगा दिया। नालियों में पन्नी फेंकने से चोक हो रही है जिसके लिए व्यापारियों की जवाबदारी हैं। जिस पर व्यापारी बोले कि जल भराव से हमारा लाखों का नुकसान हुआ है। इस बीच विवाद बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट अश्विन राम चिरामन ने स्थिति को संभाला। इसके बाद नाराज व्यापारियों ने सीएमओ हेमेश्वरी पटले के व्यवहार से क्षुब्ध होकर सीएमओ वापस जाओ और सीएमओ हटाओ के नारे लगाए। इस दौरान सीएमओ और किराना व्यापारी संघ महासचिव नितेश खंडेलवाल के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। जिन्होंने जय स्तंभ पर होने वाले जल भराव से हुए नुकसान का मुआवजा और रामलीला मैदान में बना रहे स्टेडियम की जांच की मांग भी की और यह भी आरोप लगाया कि रामलीला मैदान पर जो स्टेडियम बनाया जा रहा है, वह स्वीकृत डिजाइन से अलग बन रहा है, इससे जल भराव और बढ़ेगा। वही सिटी मजिस्ट्रेट अश्विन राम चिरामन ने व्यवस्था सुधार के लिए दशहरा मैदान में फिलहाल साइड से एक अस्थाई नाली निर्माण कर मुख्य नाले की तरफ बनवाने के निर्देश नगर पालिका को दिए । दूसरी तरफ व्यापारियों ने पहली बारिश में जल भराव से हुए नुकसान पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित सीएमओ के नाम आवेदन देकर उनके नुकसान की भरपाई सहित बाजार क्षेत्र में जल भराव से निजात की गुहार लगाई है। इस दौरान लोगों में इस बात को लेकर भी भारी आक्रोश देखा गया कि वर्तमान पिंक परिषद को बने हुए करीब दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उसके बावजूद शहर की इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है जबकि करोड़ों रुपए नाला निर्माण के लिए भी नगर पालिका को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा जयंती महोत्सव के दौरान नर्मदा के जल मंच से की गई थी। वही नगर पालिका प्रशासन पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि उनके द्वारा बाजार क्षेत्र में साफ सफाई ढंग से नहीं किए जाने के कारण जल भराव का सामना व्यापारियों को करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ नगर पालिका सीएमओ द्वारा बाजार क्षेत्र में सभी नालों को बेहतर ढंग से सफाई के निर्देश दिए गए हैं। बड़ी संख्या में अतिक्रमण संबंधी नोटिस भी जारी किए गए हैं परंतु उस पर अमल नहीं किया जा सका है।फिलहाल जल भराव को लेकर नगर पालिका प्रशासन और व्यापारी आमने-सामने हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में सोहागपुर में स्कूली वाहनों की जांच की गई,बसों की जांच में 2 बस का फिटनेस किया निरस्त एवं 23,500 का काटा चालान,स्कूली वाहनों की चलानी कारवाई से मचा हड़कंप..वीडियो

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में सोहागपुर में स्कूली वाहनों की जांच की गई,बसों की जांच में 2 बस का फिटनेस किया निरस्त एवं 23,500 का काटा चालान,स्कूली वाहनों की चलानी कारवाई से मचा हड़कंप..वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.