रिपोर्टर प्रिया दुबे
जबलपुर । केंद्र सरकार द्वारा आज पेश बजट को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने सर्वहारा वर्ग के लिए कल्याणकारी निरूपित किया है। वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में बजट पेश करने के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने बजट के माध्यम से गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों के कल्याण के अपने संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट न्यू इंडिया के सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। आयकर की न्यू रिजीम में बड़ी छूट देते हुए 15 लाख की आय पर अब अब स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किये जाने पर महापौर ने कहा कि इससे हर आयकर दाता को लाभ मिलेगा। महापौर ने मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है, जो नव उद्यमियों को नवीन कार्य प्रारंभ करने के लिए बहुत ही मददगार होगी। भारत को बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए बजट में इन्टर्नशिप के लिए 500 कम्पनियों में 5 करोड़ युवाओं को इन्टर्नशिप देने का प्रावधान और इन्टर्नशिप के दौरान 5 हजार रूपये प्रतिमाह इन्टर्नशिप राशि प्रदान करने का प्रावधान निश्चित रूप से युवाओं को रोजगार देने में मददगार साबित होगा।
महापौर ने बताया कि देश के बुनियादी ढॉंचे के विकास के लिए 11 लाख करोड़ आवंटित किये गए हैं, जिसके तहत् 100 बड़े शहरों में जलापूर्ति, आवागमन, पी.एम. आवास, साप्ताहिक आवास एवं स्ट्रीट हब का निर्माण शामिल है। महापौर ने बताया कि आम बजट में 5 किलो मुफ्ट अनाज की योजना जारी रखने एवं पी.एम. सर्यूघर मुफ्त बिजली योजना के तहत् 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री मोहईया हो सकेगी, जिससे देश के आम आदमी को राहत के साथ-साथ पर्यावरण में भी बहुत अधिक सुधार आयेगा। भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत एतिहासिक बजट पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने हर्ष व्यक्त कर बजट को एतिहासिक बताया है।


