रिपोर्टर प्रिया दुबे
*सेना और प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्मार्ट सिटी के नवनिर्मित कन्वेंशन सेन्टर में होगा दो दिवसीय समारोह*
*समारोह के पूर्व तैयारियों का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा*
जबलपुर। भारतीय सेना के मध्य क्षेत्र मुख्यालय पहली बार संस्कारधानी के आम नागरिकों के बीच कारगिल विजय उत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 25 एवं 26 जुलाई को शौर्य संध्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्सव मनायेगी। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आज उत्सव स्थल घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्वेंशन सेन्टर का जायजा लिया और कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर महापौर श्री अन्नू ने बताया कि भारतीय सेना और प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 जुलाई को सायं 04ः00 से 05ः00 शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं को कारगिल विजय उत्सव की शौर्य गाथा दिखलाई जायेगी। इसी प्रकार 26 जुलाई को शहर के गणमान्य नागरिक, भारतीय सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में सायं 05ः00 बजे से 07ः00 बजे तक शौर्य संध्या का आयोजन सेना द्वारा आयोजित किया जायेगा।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन की ओर से उपस्थित अधिकारियों क्रमशः डिप्टी कलेक्टर, एस.डी.एम. श्री मरावी, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, सहायक यंत्री कविस मिश्रा, आदि को उत्सव से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने इस मौके पर स्पष्ट रूप से समझाईश देते हुए कहा कि यह उत्सव देश की आन, बान और शान के प्रतीक है। इस उत्सव और शौर्य संध्या की तैयारी बहुत ही बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाए।


