कालापीपल(बबलू जायसवाल)एक पेड़ मां के नाम/हरा भरा कालापीपल एवं तरुशोभा यात्रा के अंतर्गत कालापीपल में महामंडलेश्वर पं.श्री श्यामस्वरूप जी मनावत’मानस मर्मज्ञ’देश के प्रतिष्ठित कथा व्यास
श्री महंत रघुनाथ दास जी महाराज अखिल भारतीय संत समिति प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य राघवेंद्र आश्रम छापरी,अशोक नायक जिलाध्यक्ष भाजपा व क्षेत्र युवा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा नगर विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें तरुशोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे महिलाएं बुजुर्ग व सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद है।विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा रोपे गए 2100 पौधे के साथ साक्षी बने,और तरुशोभा यात्रा प्रताप गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई प्रताप गार्डन पहुंची,कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना करके की गई,
मीडिया में चर्चा करते हो बताया कि यहां हरा-भरा कालापीपल अभियान 4 अगस्त तक चलेगा और हमारा जो उद्देश्य था लोगों में जागरूकता लाना,इस अवसर मंडल अध्यक्ष कृपाल मेवाडा सुरेश परमार सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं अन्य विभाग के कर्मचारी अधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित है।


