– गुरुपूर्णिमा का पर्व उमरियापान क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। भरभरा आश्रम में संत बनवारी दास महाराज का आशीर्वाद देने हजारों की संख्या में शिष्य पहुँचे। संत महाराज के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। शिष्यों ने संत के दर्शन कर आशीष प्राप्त किया। आश्रम पहुँचे श्रद्धालुओं और शिष्यों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।यहाँ मेले जैसे नजारा रहा। हरदी स्थित हनुमान कुटी में भी संत कौशिल्या दास महाराज के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।संत महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। लोढ़ा पहाड़ सिद्धन धाम में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाल संत श्रीसीताराम शरण महाराज के दर्शन प्राप्त कर पुण्य लाभ लिया। आश्रम पहुँचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का संकीर्तन किया।शैलवारा में भी संत के दर्शन कर भक्तों ने पुण्य लाभ लिया।इसके अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिरों और आश्रमों में पहुँचकर शिष्यों ने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाविद्यालयों में भी मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व:- तहसील क्षेत्र के ढीमरखेड़ा और सिलौंडी महाविद्यालय में गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। इंदौर के देवी अहिल्याबाई देवी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया।
ढीमरखेड़ा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बृजलाल अहिरवार ने बताया कि सरस्वती पूजन,गुरू वंदना के बाद सूरदास आश्रम के संत अमित गर्ग को पुष्प और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।इस मौके पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी,सरपंच जागेश्वर झारिया, महाविद्यालय स्टॉप सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।सिलौंडी महाविद्यालय प्राचार्य ड़ॉ रतिराम अहिरवार ने बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत सरस्वती एवं गुरु वंदना के साथ हुई।इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक हेमचंद राय का पुष्प और श्रीफल देकर सम्मान किया। महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया।छात्रों को शासन की हितग्राही योजनाओं की जानकारी दी। विषय चयन,खेलकूद गतिविधियां, पुस्तकालय, प्रयोगशाला का भ्रमण और स्टाफ का परिचय कराया गया। उमरियापान शासकीय महाविद्यालय में भी प्राचार्य ड़ॉ आरती धुर्वे के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


