रिपोर्टर प्रिया दुबे
शासकीय सहायता के साथ-साथ स्वयं महापौर श्री अन्नू भी पीड़ित परिवार को करेगें हर संभव सहायता*
*परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में योग्यता के अनुरूप आउटसोर्स के माध्यम से दी जायेगी नौकरी – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
जबलपुर। गौरीघाट रोड़ स्थित पोलीपाथर में 22 जुलाई की रात्रिकालीन में हुई अतिवृष्टि के कारण पड़ोसी की दीवार मकान पर गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की जानकारी जैसे ही महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को लगी, वैसे ही संवेदनशील भाव को प्रगट करते हुए मौके पर पीड़ित परिवार के बीच पहुॅंचे और तत्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए शासन प्रशासन से परिवार को हरसंभव सहायता कराने का संबल प्रदान किया।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि मेरे द्वारा तत्कालिक सहायता कर पीड़ित परिवार को राहत पहुॅंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दुःखद घड़ी में शासन एवं निगम प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में योग्यता के अनुसार आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जायेगी वहीं आर्थिक सहायता भी दिलाई जायेगी।
महापौर ने बताया कि पीड़ित परिवार के फिरसे मकान बनाने को लेकर भी हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। इस दुःख की घड़ी में शासन, प्रशासन पीड़ित परिवार को सभी प्रकार की सहायता देने तत्पर है।
गौरतलब है कि अतिक्रमण शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि को हुई अतिवृष्टि के कारण मोहन सिंह ठाकुर उम्र 70 वर्ष अपने परिवार सहित 1204, नर्मदा नगर पोलीपाथर में रहते थे, उनके मकान से लगकर पड़ोसी के प्लाट की बाउंड्री थी जो रात्रि के समय हुई अतिवृष्टि के कारण पीड़ित के मकान की छत पर गिर गई, जिससे छत में सो रहे मोहन सिंह ठाकुर की मृत्यु हो गई, जिन्हे तुरंत पड़ोसी मनीष कुमार सोनी, सूरज उपाध्याय, सरफराज खान के द्वारा पुलिस को सूचना देने के उपरांत मेडिकल भेज गया। मृतक का मकान लगभग 15 वाय 50 वर्गफुट का रिहायशी मकान था, रात्रि में मकान में मृतक सो रहा था, घर पर उनके अलावा अन्य कोई नहीं था मृतक के परिवार में पत्नि केसर बाई, एक पुत्र सोनू है उनके साथ में रहते थे। घटना के समय मृतक को छोड़क शेष सदस्य बाहर गए हुए थे, मृतक की तीन पुत्रियॉं है मंजू ठाकुर, मोना ठाकुर, सोना ठाकुर है जो विवाहित हैं एवं अपने ससुराल में रहती हैं। घटना के कारण मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसमे ंरखी सभी सामग्री कपड़े बर्तन बैग गृहस्थी सभी सामग्री खराब हो गई।


