रिपोर्टर प्रिया दुबे
*महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने पार्षद श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि के साथ किया रविन्द्र नगर उद्यान का निरीक्षण*
*उद्यान निर्माण के कार्यो में तेजी लाने अधिकारियों को महापौर के सख्त निर्देश*
जबलपुर। आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा संभाग क्रमांक 7 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 57 महर्षि महेश योगी स्थित रविन्द्र नगर उद्यान का निरीक्षण वार्ड पार्षद श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री अन्नू ने बताया कि गार्डन की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से फैंसिंग का कार्य कराया जायेगा, ताकि गार्डन के अंदर के पेड़ पौधों की सही देखभाल हो सके।
महापौर ने यह भी बताया कि उद्यान के आधे हिस्से में मियॉंवाकी पद्धति के माध्यम से उपवन तैयार किया जायेगा, जिससे कि क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। महापौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण के कार्यो में तेजी लाएॅं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित दिशा निर्देशों एवं नियम शर्तो के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराया जाये।
निरीक्षण के मौके पर महापौर श्री अन्नू के साथ एस.के. राजौरिया, एस.बी. तिवारी, मनीष अग्रहरि, सतीश साहू, राहुल शुक्ला, पूजा राठोर, अजीत सिंह, शुभम तिवारी एवं क्षेत्रीय नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।


