• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में गुरुपूर्णिमा उत्सव पर केन्द्रित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2024
in कटनी
0
शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में गुरुपूर्णिमा उत्सव पर केन्द्रित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में गुरुपूर्णिमा उत्सव पर केन्द्रित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण माननीय एस.डी.एम. एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा रेणु विश्वकर्मा एवं डॉ. फूलचंद कोरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत श्रंखला में एस.डी.एम., महाविद्यालय से सेवानिवृत्त क्रीडा अधिकारी सुश्री संध्या पुरोहित एवं ग्रंथपाल श्रीमती संध्या निगम को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। छात्रा गरिमा चक्रवर्ती एवं सहयोगियों द्वारा गुरूजनों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक एवं गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम संयोजक डॉ. साधना जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का परिचय एवं विजन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने गुरूपूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में गुरू का विशेष महत्त्व होता है। उन्होंने गुरु की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए बताया कि गुरू में तीन द का महत्व बहुत आवश्यक है। तीन द का अर्थ होता है- दया, दान और दमन। जिस गुरू में उर्पयुक्त तीनों गुण विद्यमान हों, उसे सर्वश्रेष्ठ गुरु की संज्ञा दी जाती है। कटनी जिले के अनुविभागीय अधिकारी, तथा महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा, ने अपने उदबोधन में कहा कि व्यक्ति के विकास में गुरु का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज की युवा पीढ़ी गुरू की महिमा से अनभिज्ञ है। वह आभासी दुनिया में जीवन व्यतीत कर रही है उसका वास्तवितक जीवन से काई लेना-देना नहीं है। महाविद्यालय में रानीतिशास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्रीमती बंदना मिश्रा ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में नैतिक शिक्षा की भूमिका को उल्लेखित किया। भारतीय ज्ञान पंरपरा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल ने गुरुपूर्णिमा का महत्व, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूति पर वक्तव्य दिया। श्रीमती ऋचा पाण्डेय ने गुरू शिष्य परंपरा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती श्रद्धा वर्मा ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की शिवानी यादव, डिंपल मौर्य के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन द्वारा गुरुपूर्णिमा पर विशेष कार्यकम देवी अहल्यिा विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं म.प्र. के अनेक विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन एवं श्री भीम बर्मन ने तकनीकी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के सदस्यगण श्रीमती नेहा चौधरी, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, श्री अंजनेय तिवारी, डॉ. सपना झारिया, श्रीमती संध्या सिंह, का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज, श्री अमिताभ पाण्डेय, डॉ. आर. के. गुप्ता, श्री के. जे. सिन्हा, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्री बिनेश कुमार यादव, श्री नागेन्द्र यादव, समस्त अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय अतिथि विद्वान एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
श्रावण मास प्रथम सोमवार उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलौकिक दर्शन.. देखे VIDEO

श्रावण मास प्रथम सोमवार उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलौकिक दर्शन.. देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d