• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह बनखेडी में गुरु पर्व महोत्सव में हुए शामिल,गुरु पर्व महोत्सव में आचार्य गणों को किया सम्मानित…

by Manish Gautam Chiefeditor
July 20, 2024
in कटनी
0
परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह बनखेडी में गुरु पर्व महोत्सव में हुए शामिल,गुरु पर्व महोत्सव में आचार्य गणों को किया सम्मानित…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । प्रदेश के परिवहन एवं स्‍कूल शिेक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह शनिवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बनखेडी में संत रावतपुरा इंटरनेशनल स्कूल एवं गोविंद नगर में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा संचालित सैनिक स्कूल में “गुरु पर्व महोत्सव” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त गुरुओं की वंदना की आचार्यगणों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्‍मानित किया तथा स्‍कूल परिसर पर आम के पौधे का रोपण किया। मंत्री श्री राव ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षकों अभिभावको एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गुरू महत्ता पर अपनें विचार साझा किये। मंत्री श्री राव ने कहा कि एक इंजिनियर यदि गलत रूप से भवन का निर्माण करेगा तो वह केवल भवन को नुकसान पहुंचाएगा लेकिन यदि गुरू अपने शिष्‍यों को एवं शिक्षक अपने छात्र छात्राओं को ज्ञान देने में कोई कमी करेगा तो इससे न केवल छात्र छात्राओं का नुकसान होगा अपितु हमारी भावी पीढ़ी एवं समाज का नुकसान करेगा।
मंत्री श्री राव ने कहा कि हमारी संस्कृति माता पिता एवं गुरुओं का सम्मान करना सिखाती है। गुरू भी हमेशा अपने शिष्यों को अपना ज्ञान एवं अनुभव देने में पीछे नहीं रहते है। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से कहा कि वे मन लगाकर विद्या अध्ययन करें और अपने गुरुओं का, माता-पिता का एवं अपने जिले का नाम रोशन करे। इस अवसर पर उन्‍होने न्यास के संचालक श्री अनिल अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम में पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी एवं सतपाल पलिया उपस्थित थे।
इसके पश्चात मंत्री श्री राव ने नरसिंहपुर के चीचली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पनागर एवं पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) गाडरवारा में पहुंचे और उन्होंने उक्‍त दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया व गुरु पर्व कार्यक्रम सहित शैक्षणिक व्यवथाओं का अवलोकन कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने पीएचई विभाग के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने पीएचई विभाग के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d