उद्योगहित भारतीय मजदूर संघ कटनी के बैनर तले, शहर की नदियों के सीमांकन की माँग पूरी न होने पर पुनः आज मजदूर संघ ने पुरानी कचहरी चौराहे पर
शंख, घंटा, हवन इत्यादि के माध्यम से फिर से जिला प्रशासन को जगाने का काम कर एस डी एम को ज्ञापन सौंपा,,
मजदूरों ने बताया कि
शहर की नदियों के सीमांकन की माँग के लिए विगत 08 जुलाई 2024 को किए गए जन आंदोलन को जनता का बढ़ता समर्थन देख, आपने पाँच दिन के अंदर सीमांकन कार्य संपन्न करते हुए पंचनामा सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का 05 जुलाई 2024 को आदेश दिया था किंतु आज 15 दिन बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जबकि उस पाँच दिवस की अवधि में शहर में बरसात भी नहीं हुई। यहाँ तक आज दिनाँक तक शहर में सूखे जैसे हालात देखे जा रहे हैं। इस अनुकूल मौसम में भी सीमांकन कार्य संपन्न न होना आम जनता की समझ से परे है । रपटा नदी, माई नदी, बाबा घाट, गुंडा घाट, कटनी नदी, दुगाड़ी नाला का सीमांकन कराकर भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त यदि समय पर सीमांकन का कार्य संपन्न नहीं होता तो इस संबंध में मध्यप्रदेश हाइकोर्ट में याचिका भी दायर की जाएगी।
हरिशंकर बेन


