कलेक्टर श्री प्रसाद ग्राम देवराकला के सकूल में आयोजित नशा मुक्ति अभियान की कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों से कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जिससे इंसान के अनमोल जीवन को क्षति पहुंचती है। इसके अलावा नशीले पदार्थो के सेवन से मानसिक और आर्थिक परेशानी के साथ ही सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि नशा की कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आना होना। इसके बाद कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्कूली छात्रों सहित उपस्थित ग्रामीण जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।


