जिले की अग्रणी और हमेशा सक्रिय रहने वाले सामाजिक संस्था मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के द्वारा नव नियुक्त कटनी एसडीएम महोदय श्री प्रदीप मिश्रा जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता नगर निगम ब्रांड एंबेसडर मंजूषा गौतम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे भारत देश में स्वागत और अभिनंदन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और धर्म और संस्कृति और परंपरा को मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन हमेशा से आगे बढ़ाते हुए महत्व दिया है। ऐसे नेक काम हर किसी को करना चाहिए। ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी धर्म संस्कार और परंपरा को अच्छे से सीख और समझ सके क्योंकि बिना धर्म परंपरा और संस्कृति के कभी भी कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता है। समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम के द्वारा एसडीम कटनी श्री प्रदीप मिश्रा महोदय जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और सम्मानित किया गया। माननीय एसडीएम महोदय प्रदीप मिश्रा जी ने मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन समाजसेवी संस्था के उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी और कहा कि आप लोग बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य करते हैं ।और आगे भी इसी तरह आप लोग सामाजिक कार्य करते रहिए।


