पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन द्वारा इराक के कर्बला मैदान में दी गई कुर्बानी की, याद में मनाए जाने वाले शहादत के पर्व मुहर्रम की दस तारीख को कटनी जिले के रीठी नगर में शाम को ताजिया और सवारियों का जुलूस निकाला गया । जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।
जिसमें झिरयाई की ताजिया ब सवारी,मुनीर खान अखाड़ा की ताजिया व सवारी, सलीम बाबा की ताजिया व सवारी, गफूर खान बाबा की ताजिया व सवारी जो मेन बाजार से होते हुए स्टेट बैंक के पास बने तकिया मैं पहुंची वही ताजिया के साथ साथ मुस्लिम महिला इमाम हुसैन को याद कर मरसिहा पढ़ रही थी । तो वही बस स्टेंड मैं मक्का मदीना ए करबला का सीन दर्शाया गया था साथ ही गोलबाजार मैं इमाम हुसैन की याद मैं करतब दिखाने के बाद सिंघिया अखाड़ा करबला मैं ताजिया व सवारिया ठंडी हुई
हरिशंकर बेन


