रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : शराबी का आतंक, ट्रक के सामने खड़े होकर बोल रहा दम है तो चढ़ा ऊपर, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी के माधव नगर केम्प के बाम्बे स्वीट होटल के सामने एक शराबी के आतंक से वाहन चालक रहे परेशान, ट्रक के सामने खड़े होकर गाली गलौच कर ट्रक चालको के सामने खड़े होकर ट्रक को आगे बढ़ने से रोक रहा और आगे जैसे ही ट्रक चालक अपना वाहन बढ़ाने लगे तो शराबी जमीन पर लेट कर चालको से बोले की दम है तो ऊपर चढ़ा, ट्रक चालक भी यह सोच उसे जाने दिया की शराब के नशे मे है छोड़ो लेकिन वह शराबी ट्रक के सामने बार-बार खड़े होकर गाली गलौच कर वाहन को आगे बढ़ने से रोके और ट्रक चालक जैसे ही अपने वाहन को आगे बढ़ाये तो शराबी बोनेट पर लटक जाए, इसी तरह काफी देर तक शराबी ने सड़क जाम रखा और बड़ी मुश्किल से उपस्थित नागरिको ने वहाँ से शराबी को हटाया ।


