दो दिव्यांग अनाथ किशोरियों के साथ गैंगरेप किया गया
UP के बाराबंकी में अमर दिव्यांग सेवा संस्थान आश्रय गृह में दो दिव्यांग अनाथ किशोरियों के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में आश्रम के मेनेजर राजेश कुमार रत्नाकर और उसके दोस्त राम कैलाश और संस्था क़ी सदस्य अमृता देवी को अरेस्ट किया गया है। इस आश्रम में मानसिक दिव्यांग 41 लड़कियों को रखे जाने क़ी बात बताई गई है। मौक़े से 5 लड़कियां व एक बालक मिला। इन्हे यहाँ से लखनऊ शिफ्ट किया गया है।
मेनेजर ने दोस्त को बुलाकर किया गंदा काम..
आश्रम के मैनेजर राजेश कुमार रत्नाकर ने 25 और 30 अप्रैल को दोस्त राम कैलाश व एक अन्य साथी ने आश्रम में इन लड़कियों को हवस का शिकार बनाया।