रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। हमारे कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रयास है कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दोगुना किया जाए। इस संबंध में पहला कदम 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाये वर्ष 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13 हजार 465 रूपये थी, जो कि बढ़कर अब लगभग 11 गुना हो गई है। जनवरी-2024 में जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आये हैं।
वहीं देश में पिछले 10 वर्षो में चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश में भी लाखों मकान बनाए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट डॉ. मोहन यादव की सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।
मध्यप्रदेश सरकार का हाल ही में 3 जुलाई को विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश की जनता को आत्मनिर्भर बनाने के साथ 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है। भारत के इतिहास में 6 दशकों के बाद स्थिर सरकार के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार एवं नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। 2024 का यह चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव रहा है।
मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 में से 29 सीटें जीती है। यह रिकार्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता है सिर्फ बराबरी कर सकता है। मध्य प्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत् बढ़ रहा है। 2019 में वोट प्रतिशत 58 था, जो 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.27 हो गया है।
मध्यप्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से 299 किलोमीटर का अटल प्रगति पथ, 900 किलोमीटर का नर्मदा प्रगति पथ, 676 किलोमीटर के विंध्य एक्सप्रेस-वे, 450 किलोमीटर के मालवा-निमाड़ विकास पथ, 330 किलोमीटर के बुंदेलखण्ड विकास पथ एवं 746 किलोमीटर के मध्य भारत विकास पथ के कार्य गतिमान हैं। भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में सुगम यातायात के लिये एलीवेटेड कॉरीडोर निर्माणाधीन हैं। सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत उज्जैन शहर में बायपास के साथ शहर में आने वाले सभी मार्गों को 4 लेन अथवा 8 लेन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2024-25 में लगभग 1 हजार किलो मीटर सड़क का निर्माण एवं लगभग 2 हजार किलो मीटर सड़कों का नवीनीकरण होने जा रहा है। जल-जीवन मिशन प्रारंभ कर जल क्रांति को जन्म दिया है। इस योजना के तहत 70 लाख 86 हजार 293 घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंची चुकी है। प्रति वर्ष प्रति किसान रूपये 12 हजार की सम्मान निधि लगभग 82 लाख किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में कुल 2 हजार 190 गौ शालाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 3 लाख गौवंश हैं। गौवंश को प्रतिदिन 40 रूपए आहार के लिए प्रदेश सरकार दे रही है। भाजपा सरकार ने वर्ष 2024-25 को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में भी मना रही है। प्रदेश में सिंचाई क्षमता 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर किये जाने का लक्ष्य है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेश के 10 जिलों के 1 हजार 900 ग्रामों में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा के साथ-साथ 41 लाख की आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर भर्ती प्रारंभ की जा रही है। इसके साथ ही 7500 से अधिक पुलिस और 11 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनके साथ ही अन्य विभागों के हजारों रिक्त पदों पर भी भर्ती की तैयारी है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक लगभग 1 करोड़ 8 लाख परिवारों के 4 करोड़ 1 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। गरीबों को दूसरे शहरों में इलाज के लिए तुरंत पहुंचाने पीएम श्री एयर एंबुलेंस शुरू की गयी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर और वायुसेवा भी शुरू की गयी है। उपचार के दौरान दुर्भाग्य से किसी की मृत्यु हो जाने पर पार्थिव शरीर, परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंप कर, घर तक पहुंचाने के लिये ’मध्यप्रदेश शांति वाहन सेवा प्रारंभ की गई है।
भाजपा सरकार की लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वामित्व का अधिकार दिए जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत योजना प्रारंभ से लेकर अब तक 48 लाख 3 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पिछले वर्ष के बजट अनुमान रूपये 75 करोड़ में 3 गुना से अधिक वृद्धि की गई है। बैगा, भारिया, सहरिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु पी.एम. जन-मन योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 22 नवीन छात्रावास प्रारंभ किये जा रहे हैं।
तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय 3000 रू. प्रति बोरा से बढ़कर 4000 रू. किया गया है। 35 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ देने का निर्णय किया गया है। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए नामांतरण, बंटवारा और सीमाकंन के 3 लाख 70 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया है। 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रू. का स्व-रोजगार ऋण वितरित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार पूरी पारदर्शिता, प्रमाणिकता और परिश्रम के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करती रही है, वहीं कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी लोकतंत्र में मजाक का विषय बन गयी है। यह भी पहली बार होगा कि कांग्रेस में अपनी नीति-नेतृत्व और सनातन विरोधी मानसिकता के कारण भगदड़ मची हुई है। अब तक सर्वाधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़ी है और भाजपा को अपनाया है।
इस आयोजित पत्रकार वार्ता मे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक, महापौर प्रीति संजीव सूरी, मुडवारा विधायक संदीप जैसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, राम रतन पायल, अलका जैन,पिताम्बर टोपनानी, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला पत्रकार वार्ता मे उपस्थित रहे