कटनी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन दिनांक 15 जुलाई 2024 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से साधूराम उच्चतर माध्यमिक परिसर मैदान कटनी में आयोजित किया जाना था लेकिन अब यह आयोजन नगर निगम परिसर में आयोजित किया जायेगा।। नगर निगम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु दिनांक 15 जुलाई 2024 को अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये थे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की आयोजन समिति की बैठक दिनांक 12 जुलाई 2024 में लिये गये निर्णय अनुसार वर्षा ऋतु के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये उक्त जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आयोजन साधूराम उच्चतर माध्यमिक परिसर मैदान कटनी के स्थान पर नगरपालिक निगम परिसर कटनी में किया जायेंगा।


