रिपोर्टर प्रिया दुबे
*दीनदयाल अंत्योदय rastriye sehri ajeevika mission योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नगर निगम जबलपुर को भारत सरकार करेगा सम्मानित*
*18 जुलाई को दिल्ली में शहरी कार्य मंत्रालय से पुरस्कार प्राप्त करेंगी निगमायुक्त प्रीति यादव*
जबलपुर। शासन द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जो कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को विभिन्न घटकों के तहत् सहायता प्रदान करती है, के क्रियान्वयन में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बेहतर ढंग से काम किया, जिसके परिणाम स्वरूप इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए जबलपुर नगर निगम का चयन किया गया है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने लगातार एन.यू.एल.एम. की टीम के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर एवं उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन योजना को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक गरीबों को लाभांवित करने की दिशा में काम किया, जिसके फल स्वरूप रिजल्ट आज सामने दिखाई दे रहा है। इस दिशा में निगमायुक्त की मेहनत एवं प्रयास रंग लाते दिखाई दिया है। इसके लिए 18 जुलाई को भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान नगर निगम जबलपुर को पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव समारोह के मंच पर प्राप्त करेंगीं।


