• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पुलिस अधीक्षक, अभिजीत रंजन के नेतृत्व में जिले एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2024
in कटनी
0
पुलिस अधीक्षक, अभिजीत रंजन के नेतृत्व में जिले  एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भारत सरकार की मंशानुसार एवं म.प्र. शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 11-07-2024 को पुलिस अधीक्षक, श्री अभिजीत रंजन के नेतृत्व में जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी. कार्यालय, थाना, चौकी एवं पुलिस लाईन में #_एक_पेड_माँ_के_नाम अभियान के तहत लगभग 1900 पौधो का रोपण किया गया। जिसमें आम, पीपल, नीम, अमरुद, नीबू, कदम्ब, शीशम, बरगद, आँवला, सागौन, जामुन, अशोक, गुलमोहर इत्यादि पौधो का वृक्षारोपण किया गया।

दिनांक 11/07/2024 की सुबह 10:00 बजे पुलिस लाइन कटनी में पुलिस अधीक्षक, श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन मे “एक पौधा मां के नाम पौधारोपण अभियान’’ आयोजित किया गया। पुलिस लाइन कटनी के कार्यालय, परेड ग्राउंड, आवासीय परिसर एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसर मे तथा पुलिस विभाग के अन्य सभी कार्यालय परिसर मे वृहद स्तर पर 1900 पौधों का पौधारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सीएम राइज स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया जिन्हे नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा ने वृक्षारोपण के सदुपयोग बताये । तद्उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना एनकेजे परिसर में पौधारोपण किया गया । थाना एनकेजे भवन में रायल पाम स्कूल के बच्चों द्वारा पौधारोपण पर चित्रकला ( पेटिंग ) कर प्रकृति के सरंक्षण का संदेश दिया ।

कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी, समस्त थाना क्षेत्र, पुलिस परिवारजनों द्वारा पौधारोपण अभियान में उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण कर वृक्ष के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री प्रभात शुक्ला, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्री अखिलेश गौर, एसडीओपी विजयराघवगढ, श्री के.पी. सिंह द्वारा अपने अपने कार्यालय परिसर के साथ साथ अपने अपने अनुभाग के थाना परिसर मे भी थाना प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारी, पुलिस परिजनों, पत्रकारो एवं स्कूल के बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि, हम सभी मिलकर अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। जिस तरह से माँ अपने बच्चों की परवरिश करती है उसी तरह से हमारा दायित्व है कि हम माँ की याद में लगाए गए पौधे के संरक्षण का संकल्प करें। अंकुर वायुदूत एप के माध्यम से पौधारोपण के फोटो अपलोड कर मध्य प्रदेश शासन के अभियान में सहभागिता भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री प्रभात शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्रीमति संध्या राजपूत, शहर के थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
श्रावण-भादौ मास में चलित भस्म आरती के कार्तिकेय मण्डपम की अन्तिम 3 पंक्तियों से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे    मीडिया प्रतिनिधि, पुजारी एवं पुरोहित के प्रवेश की व्यवस्था गेट-4 से रहेगी

श्रावण-भादौ मास में चलित भस्म आरती के कार्तिकेय मण्डपम की अन्तिम 3 पंक्तियों से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे मीडिया प्रतिनिधि, पुजारी एवं पुरोहित के प्रवेश की व्यवस्था गेट-4 से रहेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d