• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर अविप्रसाद के प्रयासों से दिव्यांग भारती का दिल्ली के प्रतिष्ठित दृष्टिबाधित स्कूल की 9वीं कक्षा में मिला प्रवेश* *दृष्टिबाधित छात्रा भारती के सपनों को लगे पंख*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 10, 2024
in कटनी
0
*कलेक्टर अविप्रसाद के प्रयासों से दिव्यांग भारती का दिल्ली के प्रतिष्ठित दृष्टिबाधित स्कूल की 9वीं कक्षा में मिला प्रवेश*  *दृष्टिबाधित छात्रा भारती के सपनों को लगे पंख*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री प्रसाद ने की थी भारती के जीवन में शिक्षा का उजियारा भरने की पहल*

कटनी – जिले के दिव्यांगों के सपने उड़ान भरनें लगे है, उनकी उम्मीदों व सपनों को साकार करने कलेक्टर अवि प्रसाद दिव्यांगों को खुले आसमान में उड़ने का हौसला दे रहे है। इन्ही में से एक दृष्टिबाधित दिव्यांग भारती अहिरवार है, जिन्होने जिला दृष्टिबाधित विद्यालय झिंझरी से आठवी कक्षा की परीक्षा पास की है। प्रतिभावान और होनहार भारती की गायन कला मे रूचि को देखते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने भारती के भविष्य गढनें के सपनों को संवारने और हौंसलांे को उड़ान देने के लिए भारती का दाखिला देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय नेत्रहीन संघ अंध विद्यालय रघुवीर नगर की कक्षा 9वीं में करवा दिया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल मे दाखिला कराकर भारती के जीवन मे खुशियों के रंग भर दिये है। भारती की संगीत मे रूचि को देखते हुए नई दिल्ली के इस स्कूल मे संगीत के विशेषज्ञ शिक्षकों से बेहतर संगीत शिक्षा पा सकेगी।

ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर विगत 1 जुलाई 2024 को बहोरीबंद तहसील के ग्राम खम्हरिया नबर – 2 निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्र शिवा बर्मन को 9वीं की पढ़ाई हेतु चित्रकूट के प्रतिष्ठित श्री तुलसी प्रज्ञा चक्षु दिव्यांग स्कूल में प्रवेश दिलाया गया था।

अखिल भारतीय नेत्रहीन अंध विद्यालय दृष्टिबाधित दिव्यांगों को कला, संस्कृति, शिक्षा एवं साक्षरता, सूचना एवं संचार प्राद्यौगिकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के मामले मे एक अग्रणी संस्थान है।

दृष्टिबाधित भारती कटनी से 9 जुलाई को अपने माता-पिता और संतोष दुबे एवं पहलाद सोनी के साथ भारती को प्रवेश दिलाने दिल्ली गये थे। जहां आज बुधवार 10 जुलाई को भारती का स्कूल में दाखिला हो गया। नई दिल्ली के स्कूल में दाखिला मिलने से भारती की किस्मत संवरने जा रही है। अब वो दिन दूर नहीं जब भारती देश की राजधानी दिल्ली की नामचीन दृष्टिबाधित स्कूल मंे पढ़ाई कर अपनी जिंदगी के सपनों को साकार करनें की इबारत लिखेगी।

*कलेक्टर ने की थी काउंसलिंग*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने दृष्टिबाधित छात्रा भारती को कटनी के बाहर पढ़ाई हेतु भेजने के लिए उनकी माता राजरानी अहिरवार से भेंट की थी। कलेक्टर ने राजरानी को उसकी होनहार बेटी को आगे की पढ़ाई कर भविष्य संवारने के लिए दिल्ली भेजने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर उनकी तमाम शंकाओं और हिचकिचाहट को दूर किया था। जिस पर भारती की माता राजरानी अहिरवार ने अपनी लाड़ली बेटी भारती को दिल्ली पढ़नें भेजने के लिए सहमत हो गई थीं।
पाठक वार्ड भठ्ठा मोहल्ला निवासी पिता राजेश और माता राजरानी अहिरवार का परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का उदर पोषण करता है। ऐसे मे दिल्ली जैसे मंहगें शहर में जाकर बेटी की पढ़ाई की बात सोचना भी उनके बस की बात नहीं थी। उन्होने कहा कि कलेक्टर श्री प्रसाद को ईश्वर ने भारती का भविष्य संवारने फरिश्ता बनाकर भेजा है।

दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा भारती ने कलेक्टर श्री प्रसाद को घन्यवाद ज्ञापित कर कहा है कि उसकी सिंगर बनने की बड़ी इच्छा थी, लेकिन लगता था कि ये कैसे होगा ? लेकिन कलेक्टर सर द्वारा अब मेरा दिल्ली में एडमीशन करा दिये जाने के बाद लगने लगा है कि अब मै अच्छी सिंगर बन पाऊंगी। मेैं मन लगाकर खूब मेहनत करूंगी और देश भर में जिले का नाम रोशन करूंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
14 से 22 जुलाई के मध्य 33 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया

14 से 22 जुलाई के मध्य 33 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d