• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्यायें सुन कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
July 9, 2024
in कटनी
0
जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्यायें सुन कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की मौजूदगी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आये लगभग 116 आवेदकों ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखते हुये अपना आवेदन अधिकारियों को दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए यथोचित् निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता सहित तहसीलदार नेहा जैन नें भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में कटनी तहसील अन्तर्गत ग्राम सलैया से आये शेख इस्लाम ने किसान सम्मान निधि की राशि बैंक खाता में नहीं आने की जानकारी से अवगत कराते हुए आवेदन कलेक्टर श्री प्रसाद को दिया। शेख इस्लाम ने बताया कि उसके द्वारा भूमि के समस्त दस्तावेज हल्का पटवारी को दे दिए गए है। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा एस.एल.आर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में ग्राम छपरा निवासी साहब लाल के खाते मे अगस्त 2023 से किसान सम्मान निधि की राशि न आने पर एस.एल.आर को निर्देशित किया गया।

चाका से आईं आवेदिका स्नेहलता मिश्रा पिता स्वर्गीय विजय कुमार परौहा द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर से बताया कि उसके पिता स्वर्गीय विजय कुमार परौहा की मृत्यु के पश्चात मॉ सुमित्रा देवी परौहा एवं बहन रेखा तिवारी के नाम चाका स्थित भूमियों का नामांतरण न होने के कारण कृषि उपकरण अनुदान संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार कटनी नगर को शिकायत के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

             जनपद पंचायत कटनी के जनपद सदस्य कृपाल सिंह गौड़ ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुये बताया कि वह ग्राम करहिया मे भूमि रेल्वे लाईन मे अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा राशि भुगतान हेतु 6 माह से भू- अर्जन की राशि का भुगतान कराने संबंधी प्रस्तुत आवेदन पर  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

अर्जुन तिवारी पिता रामावतार तिवारी निवासी महाराण प्रताव वार्ड नंबर 2 बरही द्वारा पिता रामावतार तिवारी की किडनी प्रत्यारोपण हेतु विवाह प्रमाण पत्र की आवश्कता के संबंध मे जानकारी दिये जाने पर   कलेक्टर श्री प्रासाद द्वारा अपर केक्टर को प्रकरण में उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान सहायता राशि प्रदान किये जाने, एलएनटी द्वारा छपरवाह में क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कराये जाने बावत, नामांतरण की नकल प्रदान करने बावत, घर में हुई चोरी की शिकायत के संबंध मंे रिपोर्ट न लिखे जाने विषयक सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

             मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई मे कलेक्टर श्री प्रसाद एवं उपस्थित अधिकारियों ने स्थानीय एवं दूरदराज से आये आवेदकों के आवेदनों में से एक-एक कर सुनवाई की। स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान हो सकने वाले आवेदनों में अधिकारियों ने जनसुनवाई में आये आवेदकों से प्राप्त आवेदनों पर सभी संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। तत्काल समाधान ना हो सकने वाले आवेदनों में समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने हेतु ने निर्देशित किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व?

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d