रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : माधव नगर पुलिस की वाहन चेकिंग कार्यवाही, काट गए 10 चालान, 3600 रुपये की राशि की गई वसूल,जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि माधव नगर पुलिस के द्वारा वाहनों के दस्तावेजो की सघन जाँच की जा रही है वही जो वाहन दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन चालक के द्वारा नियमो का उलंघन कर रहे उनपर चलानी कार्यवाही की जा रही है , चार पहिया वाहन चालक बिना शीट बेल्ट के वाहन चला रहे है और दो पहिया वाहन चालक मे 3 सवार होकर चल रहे , और बिना लाइसेंस , हेलमेट , बीमा के वाहन चला रहे है उनके प्रति माधव नगर पुलिस द्वारा सघन जाँच कर चालानी कार्यवाही की जा रही है और लगभग 10 चालान काटे गए , जिसमे 7 मोटर साइकिल और 3 चार पहिया वाहन के चालान काटे और लगभग 3600 रुपये की राशि वसूल किये, और यह कार्यवाही माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के निर्देश पर ए एस आई नरेंद्र सिंह बघेल के द्वारा की जा रही है और यह कार्यवाही निरंतर की जायेगी।


