रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। बिगड़ते पर्यावरण के संरक्षण के लिए बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में युवाओं की टीम भी अलग-अलग जगह पर वृक्षारोपण कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। शहर के पर्यावरण प्रेमी संतोष मिश्रा कई वर्षों से पार्को में पेड़ पौधे लगाने का कार्य करते चले आ रहे हैं और लोगों को भी पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी श्री मिश्रा प्रतिदिन प्रात काल नगर के पार्को और वार्डों में जाकर लोगों को प्रेरित करते हैं पेड़ पौधे लगाने के लिए और उन्हें संरक्षित करने का भी संदेश देते हैं। इस बार श्री मिश्रा ने भोपाल नागपुर फोरलेन मार्ग पर इटारसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर अशोक के पौधे लगाने का अभियान अपने साथियों मित्रों के साथ चलाया हुआ है। श्री मिश्रा के साथ अभियान में राजेश शर्मा और धर्मेंद्र सिंह भी पोधरोपन में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। संतोष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने फोरलेन के ठेका कंपनी सहित अधिकारियों से बातचीत की है कि उनके द्वारा लगाए गए पेड़ पौधों को वह संरक्षित कर बड़ा करने का कार्य करेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि फोर लेन मार्ग पर पेड़ पौधे नहीं होने से गर्मी के दिनों में वाहन चालकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है और वृक्षों के अभाव में छाया भी उपलब्ध नहीं होती है। इसलिए इस बार उन्होंने फोरलेन को पौधरोपण कार्यक्रम के लिए चुना हुआ है और वह निरंतर अपने साथियों के साथ पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं।


