मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में नगर गौरव दिवस मनाये जाने के निर्देशो के पालन में 6 जुलाई सन् 1874 को हमारे नगर की स्थापना मुड़वारा नगरपालिका के रूप में हुई थी जिसे हमने नगर गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया हैं, उसी तारतम्य में कल दिनांक 6 जुलाई 2024 को *नगर गौरव दिवस* का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे वृक्षारोपण सुरम्य पार्क में सायंकाल 3:00 बजे से तथा साय 4 बजे से बस स्टैंड ऑडिटोरियम में सरस्वती वंदना, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम जैसे एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, निगम द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सभी नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


