कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व वसूली मे उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई और तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्ला एवं तहसीलदार बरही नितिन पटैल को वसूली मे बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया है। वहीं सीमांकन के बेहतर कार्य पर विजयराघवगढ़ के तहसीलदार मनीष शुक्ला एवं राजस्व निरीक्षक बिलहरी दिलीप त्रिसोलिया को भी कलेक्टर ने सम्मानित किया है।


