रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 1 जुलाई 2024 को शासन के निर्देशानुसार नव प्रवेशित छात्राओं हेतु दीक्षरंभ समारोह का शुभारंभ किया गया। यह है दीक्षारंभ समारोह तीन दिवसीय स्तर पर तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का क्रियान्वयन हेतु विभिन्न समितियां का गठन महाविद्यालय स्तर पर किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती संध्या थापक , महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ,नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार ,डॉ. रागिनी सिकरवार ने मंच पर अपनी गरिमा में उपस्थिति प्रदान की।
प्रथम दिवस स्वागत एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से छात्राओं की उपस्थिति एवं पंजीयन से किया गया।, उद्घाटन सत्र में मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने अपने स्वागत भाषण में छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में छात्राओं से चर्चा की एवं कहां कि नवप्रवेशित छात्रों में में हम अनुशासनात्मक व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। इस दीक्षारंभ समारोह का उद्देश्य नव प्रवेशित छात्राएं इस परिवेश में सहज महसूस करें, संस्थान की प्रकृति एवं संस्कृति को समझ पाएं। छात्राएं अपने संकाय की सहपाठी छात्राओं एवं विभाग से परिचित हो। प्राचार्य डॉ. जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीक्षारंभ समारोह का उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों, पाठ्येत्तर गतिविधियों गतिविधियों एवं महाविद्यालय में संचालित इकाइयों से नव प्रवेशी छात्राओं को अवगत कराना है जिससे विद्यार्थी पढ़ाई में दबाव कम महसूस करें। महाविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी गठित है, यदि आपको इस प्रकार की कोई परेशानी होती है तो आप प्राचार्य से सीधे अपनी समस्याएं सांझा कर सकती हैं। इस अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष श्रीमती संध्या थापक ने नव प्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही यह बताया कि आप नगर के गरिमामयी संस्थान का हिस्सा बन चुके हैं। आप संस्था के गौरव हेतु प्रतिबद्ध हैं ऐसी हम आपसे आशा करते हैं।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ संगीता अहिरवार ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों नवीन शिक्षा प्रणाली से छात्राओं को अवगत कराया। दीक्षारंभ समारोह में प्रथम दिवस स्वागत एवं अभिमुखीकरण, द्वितीय दिवस शैक्षिक अभिविन्यास एवं तृतीय दिवस विद्यार्थी जीवन और सहायता प्रणाली सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों परिचय और मार्गदर्शन का आयोजन किया जाना है। इन तीन दिवसीय गतिविधियों के अंतर्गत छात्रों को छात्रों को विभागों, पाठ्यक्रमों का परिचय, प्रयोगशालाएं, कार्यशालाएं ,डिजिटल संसाधनों का अवलोकन ,पुस्तकालय का भ्रमण, कैरियर परामर्श और प्लेसमेंट सेल का अवलोकन, संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम, सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी ,साइबर और बौद्धिक संपदा अधिकार, स्वास्थ्य और कल्याण अभीविन्यास, विद्यार्थी सहायता, सेवाएं, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सेवा, पूर्व छात्राओं से चर्चा, अनुसंधान के अवसरों का परिचय, प्रतिक्रिया और सुझाव, सामूहिक गतिविधियों और समूह निर्माण अभ्यास, खेल और फिटनेस गतिविधियां, मनोरंजन ,खेल और प्रतियोगिताएं, टैलेंट हंट, सांस्कृतिक उत्सव और प्रदर्शन से छात्रों को अवगत कराया जाना है। डॉ. अरूण सिकरवार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की शैक्षणिक संरचना एवं परीक्षा प्रणाली का विस्तार पूर्वक परिचय दिया गया। डॉ. सिकरवार ने बताया कि एनईपी के अंतर्गत छात्राओं को बहुनिर्गमन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त उन्होने वैकल्पिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. मनीषा तिवारी द्वारा समस्त विभागों के प्राध्यापकगणों एवं कर्मचारियों का परिचय दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आभा वाधवा ने एवं आभार डॉ निशा रिछारिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ अरुण सिकरवार डॉ पुष्पा दुबे, डॉ श्रुति गोखले, डॉ आरबी शाह, डॉ भारती दुबे, डॉ संध्या राय, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ कंचन ठाकुर ,डॉ चंद्रशेखर राज, डॉ रामबाबू मेहर, डॉ पी आर मानकर, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ वैशाली लाल, डॉ दीपक अहिरवार, श्री प्रेमकांत कटंगकार, डॉ यशवंत निगवाल, डॉ मधु विजय, श्री रफीक अली, डॉ मनीषा तिवारी, डॉ विजय देवासकर, श्री अजय तिवारी, डॉ कीर्ति दीक्षित, डॉ रीना मालवीय श्रीमती विमला कदम, डॉ. अनिल रजक, डॉ संगीता पारे, शैलेन्द्र तिवारी, श्री देवेंद्र सैनी महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
