कटनी (1 जुलाई )- कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मे 2 जुलाई को शाम 5 बजे से जिला चिकित्सालय के एमसीएच बिल्डिंग के तृतीय तल मे रोगी कल्याण समिति के कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक मे रोगी कल्याण समिति की पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन के प्रस्तुतीकरण व की गई कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी। साथ ही जिला चिकित्सालय कटनी के मातृ कल्याण सेवाओं और आपदा प्रबंधन कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।



