कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर ग्राम पंचायत हरदुआ के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु बुधवार 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे से लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर लोक कल्याण शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी बनाये जाएगें। इसके अलावा शिविर में तहसीलदार कटनी, सीईओ जनपद पंचायत कटनी, बीएमओ कन्हवारा, बीईओ व बीआरसी कटनी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास कटनी ग्रामीण, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण, पशु चिकित्सा अधिकारी, एस.ए.डी.ओ कृषि, रेंजर और कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, एस.डीओ पी.एच.ई, जल संसाधन, आर ई.एस व लोकनिर्माण विभाग और सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, उद्योग निरीक्षक, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं और परियोजना अधिकारी उद्यानिकी को लोक कल्याण शिविर मंे मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है।

