• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली,नक्शा तरमीम के प्रकाशन एवं स्वामित्व योजना के कार्य त्वरित गति से किए जाएं,सभी एसडीएम साप्ताहिक टारगेट फिक्स कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें,पटवारी सप्ताह में 2 दिन मुख्यालय में रहे,राजस्व अधिकारी राजस्व कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें

by Manish Gautam Chiefeditor
June 28, 2024
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली,नक्शा तरमीम के प्रकाशन एवं स्वामित्व योजना के कार्य त्वरित गति से किए जाएं,सभी एसडीएम साप्ताहिक टारगेट फिक्स कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें,पटवारी सप्ताह में 2 दिन मुख्यालय में रहे,राजस्व अधिकारी राजस्व कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। सभी राजस्व अधिकारी नक्शा तरमीम के प्रकाशन में तेजी लाये एवं स्वामित्व योजना के कार्य तीव्र गति से करें । सभी एसडीएम साप्ताहिक टारगेट फिक्स कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें । सभी पटवारी अपने नियत मुख्यालय पर सप्ताह में 2 दिन अनिवार्य रूप से रहे । सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरण के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके दिखाएं । उक्त निर्देश कलेक्टर सोनिया मीना ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए ।

कलेक्टर ने बैठक में दाडिक एवं राजस्व के न्यायालयीन प्रकरण, समग्र ईकेवाईसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग कार्य , राजस्व वसूली , मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार धारणाधिकार योजना, फसल गिरदावरी, ई केवाईसी, पीएम किसान आधार बैंक खाता लिंकिंग , सीएम हेल्पलाइन , सीएस की मोनिट , लंबित जवाबदावो, विस्थापित ग्रामों आदि की समीक्षा की, एवं तत् संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए ।

बैठक मे कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से विगत एक माह में उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां की जानकारी ली । राजस्व महा अभियान के दौरान नामांकन , सीमांकन , बटवारा के निराकृत प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की । कलेक्टर ने निर्देश दिए की आरसीएमएस एवं राजस्व अधिकारियों की रिपोर्ट में समानत हो ।

कलेक्टर ने निर्देश दिए की नामांकन सीमांकन एवं बंटवारा के प्रकरण में प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित ना हो। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वह पुराने सभी केस को चिन्हित करके नियमित अपनी कोर्ट में सुनवाई करें और प्रकरणों का निराकरण करें । 6 माह से पुराना कोई भी प्रकरण पेंडिंग ना रहे । शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें एवं स्वामित्व योजना तथा 6 माह से पुराने केस पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करके ऐसे प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें । कलेक्टर ने साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को सचेत किया कि वह कोई भी गलत जानकारी ना दे । सभी जानकारियां उनकी स्पष्ट एवं सही हो । कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में तहसीलदार माखन नगर के द्वारा संतुष्टि पूर्वक प्रकरणों के निराकरण पर उनकी प्रशंसा की ।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि उनके प्रकरणों को निराकरण का डिस्पोजल 75% से नीचे किसी भी स्थिति में ना रहे । नामांकन सीमांकन बटवारा के प्रकरण प्राथमिकता से दर्ज किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की कई प्रकरणों में नक्शे खसरों में नाम की त्रुटि हो जाती है उसे भी प्राथमिकता से सुधारे । उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी पटवारी एवं आरआई से काम ले ।

कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अगली बैठक में यह सुनिश्चित करेंगे की उन्होंने कितने लंबित प्रकरणों का निराकरण किया है । कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरण के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें ।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन में जिला ए ग्रेड में दिखाई दे , उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी दांडिक केस को राजस्व केस की तरह निराकृत करें । कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का पालन कराने में कोई कोताही न बरते।

कानून व्यवस्था की स्थिति सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए। आने वाले समय में समस्याओं को अति सक्रियता से निराकृत करें । बारिश के दिनों में यदि बाढ़ आने की संभावना रहती है तो उसकी तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें कि उस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चकचौबंद रहनी चाहिए। कहीं से भी अव्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो ।

कलेक्टर ने निराश्रित गोवंश के संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों के द्वारा गत दिवस से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की । राजस्व अधिकारियों ने बताया कि गोवंश को कांजी हाउस या गौशालाओं में भेजा जा रहा है, कलेक्टर ने कहां की सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए भूसा पानी बिजली एवं सुरक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था रहे और निराश्रित गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वाले गोवंश मालिकों पर पेनल्टी अनिवार्य रूप से लगाई जाए । कलेक्टर ने कहा कि गौशालाओं के सुचारू संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से भी मदद ली जाए । उन्होंने रायसेन एवं सीहोर जिले की गौशाला में भी गोवंश भेजे जाने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने कहा कि नजूल के प्रकरणों का निराकरण करने के लिए नियमित रूप से राजस्व कोर्ट लगाया जाए । कोर्ट में प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर डीके सिंह , नर्मदा पुरम एसडीएम नीता कोरी , सिवनी मालवा एसडीएम सरोज परिहार , इटारसी एसडीएम प्रतिक राव , डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन , असवन राम चिरामन , डॉक्टर बबिता राठौर , एवं समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बाढ़ आपदा के समय सेवाभाव से सहयोग करे,अतिवृषि एवं बाढ़ आपदा से निपटने कलेक्‍टर ने ली बैठक

बाढ़ आपदा के समय सेवाभाव से सहयोग करे,अतिवृषि एवं बाढ़ आपदा से निपटने कलेक्‍टर ने ली बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d