• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की बैठक में हुए कई अहम निर्णय ◼️कलेक्टर ने पशु क्रूरता और अत्याचार पर रोक लगाने व्यापक प्रचार- प्रसार के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 28, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पशु पालन एवं डेयरी विभाग, कटनी अंतर्गत आने वाली जिला पशु कल्याण समिति, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति और जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत की गयी।

जिला पशु कल्याण समिति की बैठक के दौरान जिले में जिला पशु कल्याण समिति, मोबाईल व्हीकल यूनिट के अंतर्गत संचालित 07 एम्बुलेंस के संचालन हेतु क्रय किये जा रहे डीजल, रखरखाव में होने वाले व्यय के सबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग ने बताया जिले में संचालित 07 एम्बुलेंस के डीजल रखरखाव हेतु 24 लाख 30 हजार 280 रूपये प्राप्त हुए थे। जिसके विरुद्ध राशि रुपये 14 लाख 79 हजार 73 रूपये का व्यय हुआ है। शेष 9 लाख 51 हजार 207 रूपये में से लंबित क्रय किये जाने वाले टायर, कमानी कार्य, सिम, बैटरी आदि में 95 हजार 723 रूपये के भुगतान तथा पूर्व में भुगतान की गयी 14 लाख 79 हजार 73 रूपये की कार्याेत्तर स्वीकृति अनुमति समिति द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गयी। साथ ही विजयराघवगढ एवं बडवारा की एम्बुलेंस, जिसका पीछे का हिस्सा ठीहा टूटने से निकल गया है उसके सुधार हेतु स्थानीय बाजार से नियमानुसार कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में रोग अन्वेषण प्रयोगशाला हेतु लाइटिक रियजेंट-03 नग, माइकोपिपेट-02 नग, एक्स-रे फिल्म-02 पैकेट, एक्स-रे डेव्हलपर-03, फिक्सर-03, हीमेटोलाजी मशीन की रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग आदि पर होने वाले 1.00 लाख रूपये के व्यय की अनुमति सर्वसम्मति से प्रदान की गयी। उक्त व्यय जिला पशु कल्याण समिति, कटनी के खाता से वहन किया जावेगा।

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के सदस्य बनाने हेतु जिले के प्रतिष्ठित, इच्छुक व्यक्तियों से योग्यातानुसार आवेदन प्राप्त कर उन्हें सदस्य बनाने हेतु सचिव, उपसंचालक, पशु पालन एवं डेयरी विभाग को निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कटनी जिले के नागरिकों को पशु क्रूरता अंतर्गत उन पर होने वाले अत्याचार, क्रूरता पर रोक लगाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक में कटनी जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना, अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित 27 गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश का सत्यापन, जो कि सबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा किया गया है, को गौसंवर्धन बोर्ड के बेब पोर्टल- www.mpgopalan board.mp.gov.in

पर डाटा पृविष्टि किया जावे तथा मनरेगा द्वारा संचालित गौशालायें जिनमें 50 से कम संख्या होने के कारण अपात्र हो रही हैं, उनमें पात्रतानुसार गौवंश रखने तथा शेष 05 मनरेगा की गौशालाओं को संचालित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कटनी को पत्र लिखा जाकर उनको चालू करवाया जावे। कटनी जिले के राजमार्गों एवं सड़कों पर मौजूद निराश्रित गौवंश के प्रबंधन के संबंध में जारी निर्देशों के संबंध में समिति ने सभी संबंधित विभागों को जारी निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में बताया गया कि दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा की घोषणा अनुरुप शासकीय, अशासकीय गौशालाओं गौवंश हेतु चरनोई भूमि का चिन्हांकन एवं आवश्यतानुसार अतिक्रमण मुक्त करने हेतु सबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र जारी किया गया है। समिति द्वारा सबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शासकीय, अशासकीय गौशालाओं , गौवंश हेतु चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उन्हे चरनोई हेतु आरक्षित करने कार्यवाही करे तथा अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री अवि प्रसाद को कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जनपद पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम में रोजगार मेला संपन्‍न,850 युवाओं में से 508 को प्राथमिक चयन किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.