रिपोर्टर बबलू जयसवाल
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय का निरीक्षण
शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित 20 करोड़ की लागत से बने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय का आज विधायक शाजापुर श्री अरुण भीमावद एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने नवनिर्मित अस्पताल में जल्दी से जल्दी शिफ्टिंग प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


