रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय के नजदीकि ग्राम निटाया के सरपंच ठाकुर राजेन्द्र सिंह के आम के बगीचे में लगे स्वादिष्ट आम ने नर्मदापुरम में अपनी अलग पहचान बनाई है। जो कि नर्मदापुरम से बाहर अन्य प्रदेशों में भी भेजे जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने लगभग पांच एकड़ में आम के पौधे लगाए थे जो कि अब बड़े होकर शानदार आम दे रहे हैं। गौरतलब है कि इन आमों
के बीच में वह फसल भी लेते हैं। सरपंच साहब इन आमों को अच्छे दामों पर बेच रहे हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है। वहीं दूसरी तरफ इनके द्वारा लगाए गए आम का स्वाद और अधिक पैदावार को देखते हुए उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पचमढ़ी में आयोजित आम महोत्सव में इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने पर उन्हें लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


