• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम कलेक्टर श्री प्रसाद और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सोनी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उत्साह पूर्वक योगाभ्यास

by Manish Gautam Chiefeditor
June 21, 2024
in कटनी
0
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम कलेक्टर श्री प्रसाद और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सोनी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उत्साह पूर्वक योगाभ्यास
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

स्वयं एवं समाज के लिए योग” योग दिवस की थीम

जिला मुख्यालय में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

 

 

कटनी ।दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर घर ,आंगन योग के संदेश को बढ़ावा देने शुक्रवार 21 जून को प्रातः 6 बजे से जिले भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस वर्ष योग दिवस की थीम ” स्वयं एवं समाज के लिए योग” है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर, कटनी में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की मौजूदगी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यहां जिला योजना समिति के सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया।

योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा (वर्चुअली) सामूहिक योग कार्यक्रम में संबोधन का प्रसारण किया गया।

*दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2024 ‘राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम’ एवं श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत,अपर कलेक्टर श्री मती साधना कमलकांत परस्ते, डी ई ओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह, डी पीसी के के डेहरिया एवं अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों, शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों, और छात्र- छात्राओं ने योगाभ्यास किया।

योग दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों, कालेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किये गये। योग सत्र में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने योगाभ्यास किया।

सामूहिक योग कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से की गई तत्पश्चात योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को चालन क्रियायें, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्थानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्थानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात कपालभाती, अनुलोम विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। फिर ध्यान, संकल्प एवं शांतिपाठ किया गया। कार्यक्रम में योग करने से तन -मन और बुद्धि स्वस्थ रहनें सहित अन्य लाभों से अवगत कराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज शुक्रवार को प्रातः से ही बारिश होने के बाद भी जिले भर के योगाभ्यासियों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। जहां पहले खुले मैदान और पार्क में योग करने की योजना थी उसे बारिश की वजह से शेड, बरामदा और हाल में योगाभ्यास किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खबर का असर…!  सीएमओ की गाड़ी पर लगा अवैध हूटर आखिरकार उतरा गया…..साहब के रूतबे में हुई कटौती

खबर का असर...! सीएमओ की गाड़ी पर लगा अवैध हूटर आखिरकार उतरा गया.....साहब के रूतबे में हुई कटौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.