मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में शिक्षक अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय के सभा कक्ष में प्रवेश उत्सव आज दिनांक 18 जून 2024 को मनाया गया विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत सिंह द्वारा सरस्वती मां के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं रोली लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई कार्यक्रम में श्री रामकिशोर लोधी ,बाला प्रसाद लोधी ,सुदर्शन लोधी,
प्रकाश बेन आदि अनेक अभिभावक गण उपस्थित थे विद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की ताकि बच्चों का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एस एस आर्मो उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री जितेंद्र सिंह चौहान , एस एस ठाकुर ,एस के दुबे ,एस के पटेल , एन के अग्रवाल एवं मोहित कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
हरिशंकर बेन


